फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All beds in civil hospital's medical ward filled with dengue and fever patients

नागरिक अस्पताल के मेडिकल वार्ड में सभी बेड डेंगू और बुखार के मरीजों से भरे

Tue, 19 Oct 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
All beds in civil hospital's medical ward filled with dengue and fever patients
नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में बनाए गए वार्ड। संवाद - फोटो : Jind
जींद। नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग अब मरीजों से फुल हो गई है। इसमें 60 बेड की व्यवस्था है। इनमें 10 डेंगू के और 50 अन्य बुखार से पीड़ित मरीज दाखिल हैं। अब यदि बुखार से पीड़ित अन्य मरीज अस्पताल में दाखिल करने पड़े तो नई बिल्डिंग के वार्डों में ही भेजा जाएगा। अस्पताल में फिलहाल कोरोना मरीजों के लिए कोई वार्ड नहीं बचा है।
विज्ञापन

पांच वर्ष पहले नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग शुरू हुई थी। इसमें 200 बेड की व्यवस्था है। पुरानी बिल्डिंग में कोई भी बेड की व्यवस्था नहीं थी। कोरोना संक्रमण के चलते पुरानी बिल्डिंग में स्वास्थ्य विभाग ने बेडों की व्यवस्था की। इसमें दो कोरोना वार्ड बनाए गए, जिनमें लगभग 100 बेड की व्यवस्था की गई। अब अस्पताल में कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति दाखिल नहीं है, इसलिए इसे मेडिकल वार्ड बना दिया गया। यहां पर बुखार व डेंगू के मरीज दाखिल किए जाते हैं। दो कमरों को डेंगू वार्ड बनाया गया है। इनमें दस मरीज दाखिल हैं, जबकि 50 बुखार से पीड़ित मरीज दाखिल हैं। इन बुखार पीड़ितों की रिपोर्ट हालांकि डेंगू पॉजिटिव नहीं है, लेकिन बुखार के लक्षण डेंगू जैसे ही हैं। पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बच्चों के लिए वार्ड बनाया हुआ है। इस मेडिकल वार्ड में फिलहाल एक भी बेड नहीं है, जहां बुखार पीड़ितों या डेंगू मरीजों को दाखिल किया जा सके। अब अस्पताल नई बिल्डिंग में बने सर्जिकल वार्ड व हड्डी वार्ड में मरीजों को दाखिल करेगा।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. गोपाल ने बताया कि पुरानी बिल्डिंग में मेडिकल वार्ड है। यहां पर डेंगू वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा यहां बुखार पीड़ितों को भी दाखिल किया गया है। इस समय बुखार के केस बढ़ रहे हैं। यहां 60 मरीज दाखिल हो चुके हैं। इस कारण यह वार्ड भर चुके हैं। अब मरीजों को दूसरे वार्डों में दाखिल किया जाएगा। बुखार से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed