फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Air pollution increased again, sunlight came out after ten in the morning

Jind News: फिर बढ़ा वायु प्रदूषण, सुबह दस बजे के बाद निकली धूप

Wed, 06 Nov 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Air pollution increased again, sunlight came out after ten in the morning
06जेएनडी21 : सुबह सूर्योदय के समय आसमान में छाया स्मॉग। संवाद
जींद। दो दिन की राहत के बाद बुधवार को फिर वायु प्रदूषण बढ़ गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। पहले से बीमार लोगों को इससे ज्यादा दिक्कत हुई। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में अब अस्थमा रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। जो लोग पहले से अस्थमा के रोगी हैं उनको ज्यादा दिक्कत हो रही है। बुधवार को औसतन एक्यूआई 300 तक पहुंच गया था, जो दोपहर बाद कुछ कम हुआ। दिन में अधिकतम एक्यूआई 313 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

गत सप्ताह से ही वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। लगातार तीन दिन एक्यूआई 300 के पार रहा। उसके दो दिन बाद फिर कुछ राहत मिली। दो दिन राहत मिलने के बाद बुधवार को फिर से एक्यूआई बढ़ गया और लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी हुई। नागरिक अस्पताल में फिजिशियन डॉ. नरेश वर्मा ने कहा कि इस समय जो धूल-कण वायुमंडल में तैर रहे हैं, वह अस्थमा रोगियों के लिए काफी खतरनाक है। वायु प्रदूषण एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर पर भी बुरा प्रभाव डाल रहा है। इसलिए हर किसी को मास्क का प्रयोग करना चाहिए। अस्थमा रोगी को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। डॉ. नरेश वर्मा ने कहा कि बुधवार को 50 नए अस्थमा के मरीज नागरिक अस्पताल में आए हैं। इसके अलावा 30 पुराने मरीज भी अधिक परेशानी के चलते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह-शाम की सैर से करें परहेज
डॉ. नरेश वर्मा ने कहा कि सुबह व शाम की सैर करना इस समय ठीक नहीं है। सैर करने से सांस लेने की क्षमता बढ़ती है, इस कारण अधिक वायु शरीर के अंदर जाती है, जोकि इस समय प्रदूषित है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए कुछ दिन सुबह व शाम के समय की सैर को टाल देना चाहिए।

06जेएनडी21 : सुबह सूर्योदय के समय आसमान में छाया स्मॉग। संवाद

06जेएनडी21 : सुबह सूर्योदय के समय आसमान में छाया स्मॉग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed