जींद। राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस, एनसीसी और यूथ रेड क्रॉस शाखाओं की ओर से एचआईवी, एड्स प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल व विशिष्ट अतिथि कॉलेज प्राचार्य सत्यवान मलिक शामिल हुए। अध्यक्षता नागरिक अस्पताल एचआईवी के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम ने की।
डॉ. गोयल ने कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है। केवल जानकारी ही इसका बचाव है। एड्स का विषाणु मनुष्य के शरीर में घुस कर रोग प्रतिरोधक शक्ति को नष्ट कर देता है। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि हमारे देश का भविष्य देश के युवाओं के हाथों में है। इसलिए देश के युवाओं को अच्छी शिक्षा दें व उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोकें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सभी तरह के नशों से दूर रहें व अन्य बुरी आदतों का त्याग करें व हमारे समाज व देश के विकास मे भागेदारी निभाएं। इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी हरप्रीत सिंह मौजूद रहे।