फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Agra brothers celebrated Maharaja Agrasen Jayanti by performing havan.

Jind News: अग्र बंधुओं ने हवन कर मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती

Sat, 05 Oct 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 05 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Agra brothers celebrated Maharaja Agrasen Jayanti by performing havan.
सफीदों। समस्त अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अग्र बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन चौक पर हवन किया और प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम का संयोजन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष शिवचरण कंसल ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग व वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर गोयल रहे।
विज्ञापन

श्रवण गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाजवाद की नींव रखी थी। महाराजा अग्रसेन सच्चे अर्थ में महापुरुष थे। अग्रोहा नगर की स्थापना के वक्त अग्रोहा धाम में बाहर से आकर बसने वाले लोगों को एक रुपया एक ईंट प्रदान किया गया। इससे राज्य में आकर बसने वाले परिवार का घर भी बन जाता था तथा कारोबार के धन भी एकत्रित हो जाता था। महाराजा अग्रसेन के नेतृत्व क्षमता का ही परिणाम है कि उन्होंने 18 यज्ञ किए और उन यज्ञों के आधार पर ही अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों का उदय हुआ। अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के वंशज पूरे भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फैले हुए हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य में किसी भी तरह की पशु बलि पर पूर्णतया: प्रतिबंध लगाया था। आज भी अग्रवाल समाज हिंसा से दूर रहता है। महाराजा अग्रसेन एक पौराणिक कर्मयोगी, समाजवाद के प्रणेता एवं महादानी थे। महाराजा अग्रसेन के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सदैव संपूर्ण समाज को गति देने का काम किया। उनके उच्च विचार ही समाज को दिशा प्रदान करते हैं। हम सब महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों के अनुरूप चलकर एवं एकजुट होकर एक नए और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed