Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After the accident, she got herself fit with yoga and is now giving a new direction to women.

Jind News: हादसे के बाद योग से खुद को किया फिट, अब महिलाओं को दे रही नई दिशा

Mon, 27 Oct 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 27 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
After the accident, she got herself fit with yoga and is now giving a new direction to women.
26जेएनडी12: स्कूल में बच्चों को गुड टच व बेड टच के बारे में जानकारी देते हुए पूजा। स्रोत स्वयं
नरवाना। कभी खुद चलने में असमर्थ रहीं नरवाना की पूजा गर्ग आज सैंकड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। एक हादसे के बाद जब उनकी एल-3 और एल-4 हड्डियों में गैप आ गया और एक पैर लगभग बेकार हो गया तब उन्होंने हार नहीं मानी। उसने योग का सहारा लिया और उसकी जिंदगी बदल गई।
विज्ञापन

आज वही पूजा गर्ग पूरी तरह स्वस्थ हैं और नरवाना में पूजा फिटनेस सेंटर के माध्यम से महिलाओं को योग का प्रशिक्षण देकर उन्हें फिटनेस की राह पर ले जा रही है। उनके केंद्र में प्रतिदिन 25 से 30 महिलाएं योगाभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि पूजा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देती है ताकि हर महिला अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सके। पूजा गर्ग समय-समय पर समर कैंप, विंटर कैंप और वोकेशनल योग शिविर भी आयोजित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कैंपों में महिलाओं को न केवल योगासन सिखाए जाते हैं बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें भी बताई जाती हैं। पूजा बताती हैं कि उनके पास कई ऐसी महिलाएं आती हैं जिन्हें कमर दर्द, सर्वाइकल पेन या शरीर दर्द की समस्या होती है और नियमित योगाभ्यास से उन्हें बहुत राहत मिलती है।
स्वास्थ्य के साथ-साथ पूजा महिलाओं और छात्राओं में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश भी फैला रही हैं। उन्होंने एनजीओ के माध्यम से नरवाना, उचाना, कैथल, कलायत और उझाना में अब तक करीब डेढ़ सौ सेमिनार आयोजित किए हैं।
इन कार्यक्रमों में उन्होंने स्कूल की छात्राओं को गुड टच-बैड टच, मेनूस्टरल हाइजीन और योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। अब तक पूजा 7000 से ज्यादा बच्चों को सेमिनार दे चुकी है। शहर की सामाजिक संस्थाएं पूजा गर्ग के इस योगदान की खुलकर सराहना कर रही हैं।

उन्होंने यह साबित कर दिया है कि कठिनाइयों में भी अगर आत्मविश्वास और धैर्य बना रहे तो योग न केवल शरीर को बल्कि जीवन को भी नया आकार दे सकता है।

बाक्स

अगर शरीर स्वस्थ है तो मन भी प्रसन्न रहता है और योग से बड़ा कोई उपचार नहीं। घरेलू महिलाएं ज्यादातर अपना समय घर के कामों में बिताती है जिससे वह अपने शरीर पर ध्यान नहीं देती और अलग अलग प्रकार की बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। यह योगा प्रशिक्षण वह खासकर उन्हीं घरेलू महिलाओं के लिए चलाती है ताकि हर महिला स्वस्थ रहे और थोड़ा समय अपने लिए भी निकाले। –पूजा गर्ग, योगा ट्रेनर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed