{"_id":"671d33a27ba19e9db002e5f5","slug":"after-establishing-a-relationship-you-cheat-someone-by-showing-fear-jind-news-c-199-1-sroh1007-124883-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रिश्ता जोड़कर तो किसी को डर दिखाकर की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रिश्ता जोड़कर तो किसी को डर दिखाकर की ठगी
Sat, 26 Oct 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
जींद। ठगों के अलग-अलग तरीके से जिले की युवती सहित चार लोगों से ठगी करने के मामले सामने आए हैं। साइबर थाना पुलिस ने सभी पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद जांच जांच शुरू कर दी है।
पिता का जानकार बताकर शहर के स्कीम नंबर पांच की रहने वाली युवती हिमांशी मित्तल के साथ 95 हजार रुपये की ठगी की गई है। हिमांशी ने बताया कि उसके पास 23 अक्तूबर को एक नंबर से फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके पिता ने आपके खाते में पांच हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा था। गलती से 50 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। इस प्रकार आरोपी ने दो बार कॉल की। इसको लेकर उसने घर पर पिता से बात की तो उन्होंने रुपये डलवाने की बात से मना कर दिया। इस तरह वह ठगों की बातों में आई गई और दो बार में 95 हजार रुपये उनके बताए खाते में डाल दिए।
दूसरे मामले में ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे बेटे को ड्रग्स केस से छुड़वाने का डर दिखाकर एक व्यक्ति से एक लाख 52 हजार रुपये ठग लिए। गांव नगूरां निवासी सुभाष ने कहा कि सात सितंबर को उसके पास एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि तुम्हें पता है तुम्हारा लड़का क्या कर रहा है। उसने कहा कि बेटा ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहा है। कॉल करने वाले ने कहा कि वह ड्रग्स केस में पकड़ा गया है। इसके साथ और लड़के थे। वे भाग गए हैं। उसने बेटे से आपका नंबर लिया और कॉल की है। व्यक्ति ने कहा कि कॉल करने के बारे में आप किसी को नहीं बताएंगे। उसने बेटे की आवाज में एक युवक से बात करवाई। उसने कहा कि पापा मुझे बचा लो। यह लोग मुझे बहुत मार रहे हैं। वह डर गया और बेटे को इस केस से बचाने के लिए आरोपियों के कहने पर एक लाख 52 हजार 500 रुपये उनके खाते में डाल दिए।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट खाते में ट्रांसफर करने के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से 99999 रुपये निकाल लिए। सफीदों के बहादुरगढ़ निवासी आशीष ने कहा कि 7 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई कि आपके पास जो क्रेडिट कार्ड है उसके रिवॉर्ड प्वाइंट को अपने खाते में ट्रांसफर करके कैश करवा सकते हैं। इसके चलते उसने उसे क्रेडिट कार्ड की डिटेल और ओटीपी बता दिया । उसी समय उसके क्रेडिट कार्ड से 99999 रुपये कट गए।
एक और मामले में ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर व्यक्ति के साथ 115448 रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 23 नंबर निवासी राहुल ने कहा कि 9 अक्तूबर को उनके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आए हुए थे। उनमें ऑनलाइन रिव्यू व टास्क करके पैसे कमाने की बात कही गई थी। 10 अक्टूबर को उसने मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो उसे एक टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ दिया गया। वह उनके झांसे में आ गया और आरोपियों के बताए खाते में 115448 रुपये ट्रांसफर कर दिए।