फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Admission Schedule Released; Online Registration to Begin on May 7

Jind News: दाखिला शेड्यूल जारी, 7 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन पंजीकरण 11 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

Thu, 23 Apr 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Admission Schedule Released; Online Registration to Begin on May 7
22जेएनडी10:राजकीय महाविद्यालय जींद। संवाद
जींद। सरकारी कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार दाखिला ऑनलाइन माध्यम से होगा जिसमें विद्यार्थियों को निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों, पाठ्यक्रमों, विषयों और सीटों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी है ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। ऑनलाइन पंजीकरण सात मई से शुरू होगा और 31 मई तक चलेगा।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थी एक जून तक अपने आवेदन पत्र में ओटीपी आधारित संशोधन कर सकेंगे। दो जून को सभी आवेदकों की सूची जारी की जाएगी जिसमें यदि कोई त्रुटि या आपत्ति होगी तो उसे ठीक करने का अवसर दिया जाएगा। दस्तावेजों का सत्यापन नौ मई से छह जून तक कॉलेज स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली मेरिट सूची 11 जून को जारी होगी। इसके आधार पर 12 जून से 15 जून तक फीस जमा करवाई जाएगी। दूसरी मेरिट सूची 17 जून को जारी होगी और इसके लिए फीस जमा करने की तिथि 18 जून से 22 जून निर्धारित की गई है।
इसके बाद बची हुई सीटों के लिए 24 जून से फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। कॉलेजों में कला, वाणिज्य, विज्ञान, कंप्यूटर एप्लीकेशन और व्यवसाय प्रशासन सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया की निगरानी के लिए सुमन को नोडल अधिकारी और पूनम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वर्जन
कॉलेजों में स्नातक स्तर पर दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। पारदर्शिता के लिए पोर्टल पर सीटों और पाठ्यक्रमों का विवरण अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा में आवेदन व दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें। -सुमन, नोडल अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article