फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Administration raised flag march against Corona to create awareness

कोरोना के खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 07 Apr 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Administration raised flag march against Corona to create awareness
कोरोना के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए फ्लैग मार्च निकालता जिला प्रशासन। - फोटो : Jind
गांव निडानी में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता एवं निगरानी को और बढ़ा दिया है। मंगलवार को एसडीएम सत्यवान सिंह मान के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। लोगों से लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से शुरू हुआ फ्लैग मार्च पिंडारा, सिंधवी खेड़ा, खरकरामजी, पड़ाना, रधाना, चाबरी, निडाना, ढिगाना होते हुए निडानी गांव पहुंचा। इस दौरान एसडीएम ने इन गांवों में जहां कहीं भी पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का समूह देखा, वहीं गाड़ी रुकवा कर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की। एसडीएम ने रधाना गांव में उन लोगों के घर भी गए जिन लोगों ने कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्ति ने संपर्क किया था। उन्होंने इन लोगों से कहा कि वे तुरंत जींद के नागरिक अस्पताल में जाकर अपनी जांच करवा लें। उन्होंने कहा कि निडानी गांव में कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस गांव के आसपास के निडाना, रधाना, पड़ाना गांवों को सील किया गया है। इनके साथ-साथ सिंधवी खेड़ा, चाबरी तथा खरकरामजी गांवों को संवेदनशील गांवों की सूची में शामिल किया गया है। एसडीएम ने लोगों से अपील की कि वे कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को हराने के लिए घरों में रहकर देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाएं। जिला प्रशासन द्वारा गांव में ही खाने-पीने और जरूरी चीजें मुहैया करवाई जा रही है। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से इधर-उधर न घूमे। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें। जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जा चुका है। कोई भी व्यक्ति इन हेल्पलाइन नंबरों पर किसी भी समय संपर्क कर सकता है। फ्लैग मार्च के दौरान सिंधवी खेड़ा गांव के जलघर में पांच-सात व्यक्तियों को ईक्कठा देखकर एसडीएम ने तुरंत गाड़ी रुकवाया और उन्हें अपने घर जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रधाना गांव में भी एक-दो जगह पांच व्यक्तियों से अधिक लोग इकट्ठा नजर आए। इस अवसर पर रोडवेज जीएम बिजेंद्र हुड्डा व तहसीलदार मनोज अहलावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed