Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Administration arrives to relocate cattle without providing transport; animals scatter across fields and roads, causing a traffic jam on the highway.

Jind News: बिना वाहनों के गोवंश शिफ्ट करने पहुंचा प्रशासन खेतों-सड़कों पर दौड़े गोवंश, हाईवे पर लगा जाम

Fri, 27 Nov 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Administration arrives to relocate cattle without providing transport; animals scatter across fields and roads, causing a traffic jam on the highway.
27जेएनडी07: अस्थाई गोशाला के बाहर मौजूद प्रशासन व आमजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जलेबी चौक स्थित अस्थायी नंदीशाला को खाली कराने पहुंचा प्रशासन शुक्रवार को अधूरी तैयारियों के कारण अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। नंदीशाला में रह रहे 265 गोवंश को बिना वाहनों के ही पिंडारा गोशाला में शिफ्ट करने की कोशिश की गई लेकिन बाहर निकलते ही गोवंश बेकाबू हो गया। दो घंटे तक गोवंश कभी खेतों तो कभी सड़कों पर दौड़ता रहे।
इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया और आसपास के किसानों की गेहूं व सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा। आखिरकार प्रशासन को गोवंश को दोबारा अस्थायी नंदीशाला में पहुंचाने का निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन

डीसी डॉ. वैशाली शर्मा के निर्देश पर नगर परिषद के ईओ सुशील भुक्कल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। शुक्रवार को नगर परिषद की टीम गोवंश को शिफ्ट करने के लिए पहुंची। गोवंश को घेरकर पिंडारा गोशाला तक पहुंचाने के लिए नगर परिषद के 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों को लाठियां देकर चारों तरफ तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की योजना गोवंश को पैदल ही पिंडारा गोशाला पहुंचाने की थी लेकिन नंदीशाला से बाहर निकलते ही वे अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। कुछ गोवंश नेशनल हाईवे से बस अड्डे की ओर दौड़ने लगे जबकि कुछ पिंडारा की तरफ खेतों में चले गए। कर्मचारियों ने उन्हें घेरकर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन गोवंश लगातार इधर-उधर भागते रहे। खेतों में घुसने से किसानों की गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा। वहीं, पिंडारा की तरफ से गोवंश दोबारा बस अड्डे की ओर दौड़ने लगा, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई। गोवंश के सड़कों पर दौड़ने से वाहन चालकों को हादसों का डर भी सताता रहा।

27जेएनडी07: अस्थाई गोशाला के बाहर मौजूद प्रशासन व आमजन। संवाद

27जेएनडी07: अस्थाई गोशाला के बाहर मौजूद प्रशासन व आमजन। संवाद

27जेएनडी07: अस्थाई गोशाला के बाहर मौजूद प्रशासन व आमजन। संवाद

27जेएनडी07: अस्थाई गोशाला के बाहर मौजूद प्रशासन व आमजन। संवाद

27जेएनडी07: अस्थाई गोशाला के बाहर मौजूद प्रशासन व आमजन। संवाद

27जेएनडी07: अस्थाई गोशाला के बाहर मौजूद प्रशासन व आमजन। संवाद

27जेएनडी07: अस्थाई गोशाला के बाहर मौजूद प्रशासन व आमजन। संवाद

27जेएनडी07: अस्थाई गोशाला के बाहर मौजूद प्रशासन व आमजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed