{"_id":"622101e50bd05260352d6e6f","slug":"accused-of-beating-young-man-in-illegal-custody-of-police-in-cheating-case-jind-news-rtk6400770116","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी मामले में युवक को पुलिस की अवैध हिरासत में रखकर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी मामले में युवक को पुलिस की अवैध हिरासत में रखकर पीटने का आरोप
विज्ञापन
नरवाना के युवक ने धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस पर अवैध हिरासत में रख कर पिटाई करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस इससे नकार रही है। आरोप है कि पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में रखा, लेकिन एक की ही गिरफ्तारी दिखाई। दूसरे को अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया और पिटाई की। पीड़ित युवक ने मामले में शामिल पुलिस अधिकारी व अन्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
नरवाना के बीरबल नगर निवासी अमित उर्फ भूरिया ने बताया कि उसके पास पुलिस थाने से फोन आया। फोन करने वाला खुद को हवलदार बता रहा था। उसे कहा गया कि दूसरी पार्टी आई हुई है तो मिल बैठकर समझौता कर लो। वह दोपहर बाद लगभग तीन बजे शहर थाने में चला गया लेकिन वहां उसको पुलिस कर्मियों के अलावा कोई नहीं मिला। पुलिस ने कार्यालय में ले जाकर पिटाई की गई। उसके खिलाफ मामला शाम को दर्ज हुआ लेकिन इससे पहले ही रात भर अवैध हिरासत में रखा गया। दो मार्च को दोपहर बाद उसको किसी के कहने पर छोड़ा गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद 24 घंटे तक कोर्ट में पेश किया जाता है और उसके बाद ही रिमांड पर लिया जाता है लेकिन उसको कोर्ट में पेश नहीं करके उसकी पिटाई की गई।
युवक को अवैध हिरासत में रखकर पिटाई करने का मामला जानकारी में नहीं है। इसकी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा मामला है तो शिकायत मिलने के बाद मामले की निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। जो भी पुलिस अधिकारी या कर्मी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-कुलदीप सिंह, एएसपी।