{"_id":"673b92c05469e164f1061194","slug":"accused-of-assaulting-truck-driver-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-125921-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रक चालक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रक चालक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 19 Nov 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
जींद। कृष्णा कॉलोनी के पास से ट्रक चालक का अपहरण कर खाली प्लॉटों में ले जाकर उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने रामराय निवासी अमरजीत को काबू किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में भगत सिंह कॉलोनी निवासी सत्यनारायण ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात को वह गोहाना बाईपास की तरफ जा रहा था। कृष्णा कॉलोनी के नजदीक रेलवे लाइन के पुल के नीचे पहुंचा तो वहां कृष्णा कॉलोनी निवासी तुषार उर्फ बच्ची ने सात दूसरे लड़कों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और गाड़ी में डालकर ले गए। खेतों की साइड खाली प्लॉट में ले जाकर उसे बंधक बनाते हुए उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब से 7200 रुपये निकाल कर फरार हो गए थे। कृष्णा कॉलोनी निवासी अजय ने भी उसको अस्पताल पहुंचाने में मदद की तो आरोपियों ने उसी रात अजय के घर पर भी पत्थर बरसाए। पुलिस ने तुषार उर्फ बच्ची को नामजद कर छह अन्य के खिलाफ अपहरण करने, मारपीट करने, रुपये छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच अधिकारी डीएसपी जोगेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले में इस मामले में रामराय निवासी अमरजीत को काबू किया है।