फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused arrested in the murder case of contractor Shyamsundar Basal

ठेकेदार श्यामसुंदर बसंल की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Jan 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in the murder case of contractor Shyamsundar Basal
ठेकेदार बसंल की हत्या के मामले में शूटर पवन व राजेश गिरफ्तार
विज्ञापन

--दोनों को लिया तीन दिन के रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। ठेकेदार श्यामसुंदर बंसल की 23 नवंबर 2020 को घर के बाहर चाय पीते समय गोली मारकर हत्या करने के मामले में शूटर रोडवेज चालक पवन उर्फ जोन व राजेश को सीआईए ने हिसार से वीरवार देर रात को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत के आदेश पर दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया गया है।
23 नवंबर को रोहतक रोड पर ठेकेदार श्यामसुंदर बसंल की हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे शूटर हिसार की अमरदीप कॉलोनी निवासी पवन उर्फ जॉन तथा सोनीपत के सिसाय निवासी राजेश उर्फ लीला को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यारोपी वजीर पोंकरी खेड़ी के पांच दिन के रिमांड के बाद इस हत्याकांड में राजेश उर्फ लीला व पवन उर्फ जॉन का नाम सामने आया था। हत्या के बाद से ही रोडवेज चालक पवन उर्फ जॉन अपनी ड्यूटी कर रहा था। जिसका खुलासा होने के बाद वीरवार को फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब फरार चल रहे शूटर प्रदीप व रोशन की तलाश के लिए गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

वजीर पोंकरी खेड़ी का बढ़ा तीन दिन का रिमांड
ठेकेदार श्यामसुंदर बंसल हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी वजीर पोंकरी खेड़ी को सीआईए ने शुक्रवार को पांच दिन का रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश किया था। जिसके बाद इस मामले में अन्य आरोपियों की पूछताछ के लिए दोबारा फिर से तीन दिन का रिमांड लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार चल रहे आरोपियों की तलाश जारी
इस मामले में फरार चल रहे तीन मुख्यारोपी रोशन, प्रदीप उर्फ गट्टा व सचिन गांधी की तलाश के लिए सीआईए की टीमें लगातार छापामारी कर रही है। पकड़े गए आरोपी पवन उर्फ जान व राजेश उर्फ लीला को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
अनूप सिंह, सीआईए इंचार्ज
फोटो कैप्शन
28जेएनडी03: पुलिस गिरफ्त में हत्या के दोनों आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed