फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   accsued arrest

सरपंच पद के प्रत्याशी की हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Jan 2016 11:43 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

गांव रोहड़ में आठ जनवरी रात को पंचायती चुनाव की रंजिश में हुई सरपंच पद के प्रत्याशी आजाद सिंह की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से हत्या में प्रयोग किए गए हथियारों व उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

 पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव रोहड़ निवासी नवदीप व जनपाल के रूप में हुई। जबकि इस मामले का आरोपी साहब सिंह पहले ही गिरफ्तार को चुका है।

गांव रोहड़ निवासी जसवंत ने आठ जनवरी को सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा आजाद सिंह (26) ने सरपंच पद के लिए आवेदन किया था। लेकिन पिछले दिनों उसने गांव के दूसरे प्रत्याशी प्रीतम सिंह का समर्थन कर दिया और गांव में उसके पक्ष में वोट मांगने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आठ जनवरी की रात को आजाद सिंह अपने चाचा जसवंत, चचेरे भाई गुजर सिंह के साथ समर्थित उम्मीदवार प्रीतम सिंह के पक्ष में वोट मांगने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चला रहे थे।

जब वह देर रात को वापस घर की तरफ जा रहे थे तो गांव के मंदिर के निकट सरपंच पद के प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी कर्मजीत कौर के पति नवदीप अपने समर्थकों के साथ वहां पर पहुंच गया और उनको देखते हुए ललकारना शुरू कर दिया।

इस दौरान आरोपियों ने उन्हें अभी सरपंच बनाने की बात कहकर उनका रास्ता रोक लिया और सभी ने लाठी व डंडों से हमला कर दिया। आरोपी नवदीप सिंह के बेटे जोधा सिंह ने अपने पास मौजूद भाला से आजाद को घोंप दिया। इससे आजाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मृतक के चाचा जसवंत की शिकायत पर गांव रोहड़ निवासी सरपंच पद की प्रत्याशी कर्मजीत कौर के पति नवदीप, उसके बेटे जोधा सिंह, जोधवीर, कुलबीर, कुलवंत, मेहर सिंह, गुरबाज सिंह, मेजर सिंह, होशियार सिंह, भूपेंद्र, जानपाल, अमृतपाल, गुरबाज, रणजीत, साहब सिंह, बेअंत सिंह, हरदीप, नवदीप के साले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गांव रोहड़ निवासी नवदीप व जनपाल को गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जबकि इस मामले के अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।


रोहड़ गांव में आजाद सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी नवदीप सिंह व जानपाल सिंह को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड में हत्या करने वाले मुख्य आरोपी व हत्या में प्रयोग किए गए हथियार के बारे में पूछताछ करेंगी।
जयवीर सिंह, कार्यवाहक एसएचओ सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed