{"_id":"6571a208d24d5258f1032795","slug":"accident-on-nh-152-d-in-jind-car-and-canter-collide-two-people-died-and-three-injured-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में NH 152 डी पर हादसा: कार व कैंटर की टक्कर; दो लोगों की मौत व तीन घायल, कश्मीर घूमने जा रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में NH 152 डी पर हादसा: कार व कैंटर की टक्कर; दो लोगों की मौत व तीन घायल, कश्मीर घूमने जा रहे थे सभी
Thu, 07 Dec 2023 04:14 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 07 Dec 2023 04:14 PM IST
सार
जींद में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और तीन अन्य घायल हो गए। सभी साथी राजगढ़ से कश्मीर घुमने के लिए जा रहे थे और पिल्लूखेड़ा के पास नेशनल हाईवे 152डी पर आगे चल रहे कैंटर के साथ उनकी कार टकरा गई। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद में 152 डी पर कार व कैंटर की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद राहगीरों की सहायता से कार सवार घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी डॉ. गुजन, भाजपा नेता सुरेंद्र सिसोदिया व जफर तथा दो अन्य साथी राजगढ़ से कश्मीर घुमने के लिए जा रहे थे। जब वह दोपहर बाद पिल्लूखेड़ा के पास एनएच 152 डी पर पहुंचे तो आगे चल रहे कैंटर के साथ उनकी कार टकरा गई। इसमें कार चला रहे जफर व एक अन्य की मौत हो गई, जबकि राजगढ़ में अस्पताल चलाने वाला डॉ. गुंजन व भाजपा नेता सुरेंद्र सिसोदिया व एक अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
फिलहाल सभी घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। एक मृतक व एक घायल की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी है। उनके आने के बाद ही एक मृतक व एक घायल की शिनाख्त होगी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन