फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ABVP will burn effigy of VC if fees are not reduced

Jind News: फीस कम नहीं करने पर वीसी का पुतला फूंकेगी एबीवीपी

Wed, 19 Jun 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 19 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
ABVP will burn effigy of VC if fees are not reduced
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीआरएसयू प्रशासन की ओर से बीए, एलएलबी और बीटेक की फीस में तीन गुना वृद्धि करने की निंदा की है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि फीस कम नहीं की गई तो वीसी का पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

एबीवीपी सचिन चांदपुर ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन गुना फीस बढ़ा दी है, जो कि कॉलेज से भी ज्यादा है। फीस कम करने के लिए कई बार वीसी को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन उनके कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फीस घटाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया तो एबीवीपी कार्यकर्ता वीसी का पुतला दहन कर उनके कार्यालय का घेराव करने के अलावा धरना देंगे। रोहन सैनी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह कोर्स सेल्फ फाइनेंस है। उनके पास इन्हें चलाने के लिए पैसे नहीं है, इसलिए उनकी फीस इतनी अधिक है, लेकिन उनके पास एसी लगवाने के लिए एक करोड़ रुपये आ जाते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य छात्रों को सस्ती शिक्षा मुहैया करवाना होता है न कि सरकार के दिए गए फंड का प्रयोग अपनी वीआईपी सुविधा के लिए करना होता है। विश्वविद्यालय में एसी लगवाना ज्यादा जरूरी है या छात्रों को सस्ती शिक्षा देना। परमिंद्र सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू ने तो कभी छात्रों के इंश्योरेंस करता है, जबकि वह उनसे इसके लिए पैसे भी लेता है। आज तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने अर्न विद लर्न को लागू नहीं किया, जिससे की छात्रों को आर्थिक लाभ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed