फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ABVP submitted a memorandum to the university registrar regarding the demand for opening of canteen in CRSU

सीआरएसयू में कैंटीन खोलने की मांग को लेकर एबीवीपी ने विश्वविद्यालय कु लसचिव को सौंपा ज्ञापन

Fri, 04 Nov 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ABVP submitted a memorandum to the university registrar regarding the demand for opening of canteen in CRSU
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय ईकाई ने वीरवार को विश्वविद्यालय में कैंटीन खोलने की मांग को लेकर रजिस्ट्रार प्रोफेसर लवलीन मोहन को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष प्रविंद्र डाहोला ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से विश्वविद्यालय की कैंटीन बंद पड़ी है। उसे खोलने के लिए बहुत बार विद्यार्थी परिषद द्वारा ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं, लेकिन लेकिन आज तक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इसका कोई हल नहीं किया गया। कैंटीन नहीं होने के कारण विद्यार्थियों व विश्वविद्यालय प्रशासन को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कैंटीन को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 15 दिन तक नहीं खोला गया तो विद्यार्थी परिषद कैंटीन खुलवाने के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने पानी की समस्या को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से नए वाटर कूलर शीघ्र मंगवाने की भी मांग की। इस अवसर पर भारती, खुशबू, ममता अत्री, तन्नू, प्रीति, विकास मुंडे, योगेश खटक, गुरमीत, नीरज कटरिया, पूनम व बादल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed