फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ABVP

एबीवीपी का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन

Sat, 13 Feb 2016 11:54 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
ABVP
 
विज्ञापन

 एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश ठाकुर ने कहा कि जेएनयू में गुमराह होने के कारण कुछ छात्र देशद्रोह का काम कर रहे हैं। इन छात्रों को कुछ संगठन बरगलाने का काम कर रहे हैं और बहकावे व लालच दिखाकर छात्रों को भटकाते हैं। पूरे देश में ऐसे ही लोगों का पर्दाफाश करने का काम एबीवीपी करती रहेगी।

नागेश ठाकुर शनिवार को सफीदों रोड स्थित जाईट कॉलेज में एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित कर रहे थे। प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, विशिष्ठ अतिथि के तौर पर द्रोणाचार्य अवार्डी एवं महिला राष्ट्रीय कबड्डी कोच डॉ. सुनील डब्बास ने शिरकत की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश ठाकुर ने कहा कि दुनिया में एबीवीपी ही एक ऐसा छात्र संगठन है, जो किसी राजनीतिक पार्टी से संबंधित नहीं है। एबीवीपी का कार्य केवल छात्र हित में कॉलेजों में बढ़ी हुई फीस को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करना व धरना-प्रदर्शन करना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ता राष्ट्र व समाज हित में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को बांटने के लिए युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही हैं।

ऐसे में गुमराह हुए लोग रास्ता भटक जाते हैं और राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल हो जाते हैं। राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल लोगों को हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब देती है। एक बार रास्ता भटकने के बाद युवा जिस रास्ते पर जा रहे हैं, बीच रास्ते में अगर सेना की कार्रवाई से बचने में कामयाब भी हो गए, तो नक्सलाइट ही उन्हें मार देंगे।

अधिवेशन के दूसरे दिन प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इस अवसर पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष डॉ. ओपी पहल, एबीवीपी के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद शास्त्री, उपाध्यक्ष सुशील शास्त्री, जिला संयोजक नरेंद्र नैन, विभाग प्रमुख सुशील शर्मा, हरिश सैनी, मंजीत ईगराह मौजूद रहे।

जांबाज सैनिकों पर गर्व, आम नागरिक भी समझे अपनी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शहीद लांस नायक हनुमंथप्पा पर पूरे देश को गर्व है। माईनस 50 डिग्री तापमान में अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए देश की रक्षा करने वाले जांबाज सैनिकों पर सभी देशवासियों को गर्व होना चाहिए। आम नागरिक को भी अपने राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी समझते हुए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेएनयू में देशद्रोही गतिविधियां हो रही हैं। देशद्रोही गतिविधियों में शामिल ताकतों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।  


क्रिकेट सिखाने वाले ब्रिटेन को आज भारत दे रहा कबड्डी का ज्ञान
राष्ट्रीय कबड्डी कोच एवं पद्मश्री अवार्डी महिला खिलाड़ी डॉ. सुनील डब्बास ने कहा कि भारत को क्रिकेट सिखाने वाला ब्रिटेन आज हमसे कबड्डी सीख रहा है। भारत पूरी दुनिया को योग सिखा रहा है। हमें भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए और अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। आज हम अपनी मातृभाषा हिंदी बोलने में शर्म करते हैं और अंग्रेजी में बोलने वाले व्यक्ति को श्रेष्ठ समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed