फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Abhish won the gold medal in the Under-17 Indian Round

Jind News: अंडर-17 इंडियन राउंड में अभीष ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 03 Aug 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Abhish won the gold medal in the Under-17 Indian Round
फोटो 02जेएनडी19-तीरंदाजी चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए प्रतिभागी खिलाड़ी। स्रोत कोच
उचाना। शिवानिया पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 इंडियन राउंड वर्ग के कड़े मुकाबले में अभीष ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। सलमान खान ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया, जबकि रूपेश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 1500 तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे दिन का शुभारंभ ओम इंटरनेशनल स्कूल नारनौल के प्राचार्य विकास ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के एमडी पुनीत खटकड़ और प्राचार्य प्रोमिला मलिक ने बताया कि इस बड़े आयोजन की मेजबानी करना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और अभ्यास के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी प्रतिभागियों को बेहतर माहौल मिल सके। इस अवसर पर पूनम खटकड़, नफे सिंह खटकड़, विकास खटकड़, देव, कोच संदीप और सुनील पालवां सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed