{"_id":"66d76b76a9d09d7f4d057c47","slug":"a-young-man-caught-running-away-after-stealing-cash-from-his-pocket-jind-news-c-199-1-sroh1009-122433-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जेब से नकदी चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जेब से नकदी चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ा
Wed, 04 Sep 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत : पुलिस प्रशासन
जींद। गुरुद्वारा धमतान साहिब में मत्था टेकने आए व्यक्ति की जेब से 300 रुपये व जरूरी कागजात चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान सूजुमा रोड, कलायत जिला कैथल निवासी गब्बर उर्फ नसीब के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि 2 सितंबर को पंजाब के पातड़ा मंडी के केशव नगर निवासी हरपाल सिंह ने शिकायत दी थी कि वह गुरुद्वारा धमतान साहिब में मत्था टेकने के लिए आया था। भीड़ अधिक होने की वजह से एक लड़के ने उनकी जेब से डेबिट कार्ड, पैन कार्ड व 300 रुपये चोरी कर लिए और भागने लगा, मगर उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद