{"_id":"5d978c298ebc3e0131499838","slug":"a-total-113-candidates-nomination-from-all-the-5-assembly-constituencies-of-the-district-jind-news-rtk52155214","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र से 113 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र से 113 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
जुलाना उपमंडल कार्यालय में नामांकन फार्म जमा करते जजपा उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : Jind
विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन कई दिग्गज नेताओं ने अपने नामांकन भरे। इसके साथ ही जिले के पांचों विधानसभा से कुल 113 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। हालांकि अभी नामांकन पत्रों की जांच होगी। आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद ही उम्मीदवारों की सही स्थिति तय होगी, लेकिन अभी तक भरे नामांकनों में जींद विधानसभा से सबसे अधिक 27 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है तो नरवाना विधानसभा में सबसे कम 18 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। इसके अलावा जुलाना विधानसभा से कुल 22, सफीदों से 20 व उचाना कलां से 26 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं।
शुक्रवार को जींद विधानसभा से कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। इनमें इनेलो के बिजेंद्र रेढू, कांग्रेस के अंशुल सिंगल के अलावा अन्य आजाद उम्मीदवार हैं। वहीं उचाना विधानसभा क्षेत्र से जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला सहित 15 ने नामांकन भरा। उचाना में दुष्यंत चौटाला के अलावा कांग्रेस के बलराम कटवाल, पीपीआई से कर्मबीर बधाना, आम आदमी पार्टी के रोहताश इंकलाबी लोधर व आजाद उम्मीदवार रघुवीर शर्मा पालवां ने अपना पर्चा भरा है। अब शनिवार को को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। इसके बाद सात अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से पहले नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद चुनाव चिह्न जारी किए जाएंगे। 21 अक्टूबर को सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदान होगा।
अभद्र टिप्पणी करने वालों को युवा टीम देगी जवाब : दुष्यंत
उचाना। वीरवार को जेजेपी के उचाना से प्रत्याशी के दुष्यंत चौटाला पर एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता डॉ. अनिल जैन ने अभद्र टिप्पणी की थी, जिसका जवाब देते हुए दुष्यंत ने कहा कि जिन्होंने उनके खिलाफ गलत टिप्पणी की है, उनको जवाब देने के लिए उनकी युवा टीम मैदान में उतरने वाली है। वहीं एक अन्य नेता द्वारा दी की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि हम तोड़फोड़ करने में नहीं, बल्कि लोगों को गले लगाने वाले हैं। जरूरतमंद आदमी का हाथ पकड़ कर उसको ऊंचा उठाने वालों में से हैं।
विज्ञापन
जुलाना से भाजपा प्रत्याशी परमेंद्र ढुल ने किया नामांकन
जुलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी परमेंद्र सिंह ढुल ने शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिछले दो विधानसभा चुनाव में परमेंद्र ढुल इनेलो के टिकट पर जीते थे। इसके अलावा जेजेपी के अमरजीत ढांडा, कांग्रेस के धर्मेंद्र ढुल व इनेलो के अमित मलिक निडानी ने भी अपना नामांकन भरा।
नरवाना में जेजेपी के रामनिवास सुरजाखेड़ा सहित 18 प्रत्याशियों ने ठोंकी ताल
नरवाना विधानसभा से आखिरी दिन 16 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी जयदीप कुमार ने बताया कि अब नामांकन करने वालों की संख्या 18 हो गई है। गौरतलब है कि वीरवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे, जबकि आखिरी दिन जजपा के प्रत्याशी रामनिवास सुरजाखेड़ा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विद्या रानी दनौदा, बसपा के धर्मवीर सिंह, इनेलो के सुशील कुमार ने नामांकन दाखिल किए। इसके अलावा निर्दलीय के रूप में सुरेश कुमार, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से वकील रसीला, विकास एमनजीत, मिथुन सिंह, सरोज देवी, अंजना बाला तथा श्वेता ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। 18 उम्मीदवारों में छह महिलाएं हैं।
सफीदों में आठ पार्टियों के के साथ दो निर्दलीय उम्मीदवार उतारे
विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें इनेलो के उम्मीदवार जोगेंद्र कालवा, जेजेपी दयानंद कुंडू, बीएसपी के जगदीश भुक्कल, आप के राजेश लांबा, निर्दलीय कर्मबीर सैनी शामिल रहे।