फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A special ward will be set up at the Civil Hospital to provide protection against severe heat and heatwaves.

Jind News: भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए नागरिक अस्पताल में बनेगा विशेष वार्ड

Fri, 01 May 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A special ward will be set up at the Civil Hospital to provide protection against severe heat and heatwaves.
01जेएनडी02: नागरिक अस्पताल का मुख्य गेट। संवाद
जींद। भीषण गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और लू के चलते अस्पतालों में मरीजों की कतारें लंबी होने लगी हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में अब मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी को देखते हुए आगामी सप्ताह में अस्पताल में विशेष वार्ड तैयार किया जाएगा। यह वार्ड नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में बनाया जाएगा। इसके लिए पीएमओ ने भी निर्देश दिए हैं। इस वार्ड का उद्देश्य लू की चपेट में आने वाले मरीजों को तत्काल और प्रभावी उपचार देना है ताकि उन्हें सामान्य मरीजों के साथ भीड़ में इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन

गर्मी से राहत देने के लिए विभाग ने सुविधाओं पर विशेष जोर दिया है। वार्ड में मरीजों के लिए कई व्यवस्थाओं को अनिवार्य किया है। इस वार्ड में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए 24 घंटे ठंडे पानी की उपलब्धता। कमरे के तापमान को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में कूलर और पंखे लगाए जाएंगे। वार्ड में ओआरएस के पैकेट, आईवी फ्लुइड्स और लू से जुड़ी जीवन रक्षक दवाओं का स्टॉक सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन बढ़ रहा है मरीजों का आंकड़ा
पिछले एक सप्ताह में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इनमें अधिकांश मरीज तेज बुखार, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं। दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाएं शरीर के तापमान को असंतुलित कर रही हैं। इससे बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।


स्वास्थ्य विभाग ने आमजन को सलाह दी है कि बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। यदि बाहर जाना अनिवार्य हो तो सिर को कपड़े से ढककर रखें और पानी का सेवन अधिक से अधिक करें। अस्पताल में संसाधनों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अस्पताल में लू के मरीजों के लिए अलग से जल्दी ही वार्ड तैयार कर लिया जाएगा।
-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed