फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A special ward of 10 beds is ready in the civil hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में 10 बेड का स्पेशल वार्ड तैयार

Fri, 23 May 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 23 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
A special ward of 10 beds is ready in the civil hospital
22जेएनडी16: नागरिक अस्पताल के पुराने भवन के प्रथम तल पर बनाया गया कोविड का 10 बैड का स्पेशल वार
जींद। देश में सामने आ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए जींद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने वीसी के माध्यम से स्वास्थ्य अधिकारियों को नागरिक अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें पीड़ितों के लिए अलग से स्पेशल वार्ड बनाकर नोडल नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए पुरानी बिल्डिंग के प्रथम तल पर स्थित मेडिकल वार्ड के प्रथम कक्ष में कोविड मरीजों के लिए 10 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी (फिजिशियन) डाॅ. गौरव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मरीजों के परीक्षण करने व आरटीपीसीआर किट रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

महाराष्ट्र और केरल में कोरोना वायरस के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट हो चुका है।
अस्पताल में कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के परीक्षण करने व आरटीपीसीआर किट और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा आने वाले बरसात के मौसम को देखते हुए लोगों को डेंगू और पानी से फैलने वाली बीमारियों से भी सावधान रहने के लिए कहा गया है। कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के सबवेरिएंट जेएन-1 का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed