{"_id":"6a358da540e70c48be016fd4","slug":"a-scuffle-broke-out-with-the-municipal-team-that-had-come-to-remove-illegal-encroachment-from-the-nandishala-land-jind-news-c-199-1-jnd1012-155391-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नंदीशाला की जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नंदीशाला की जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम से हाथापाई
विज्ञापन
फोटो कैप्शन नंदीशाला की जमीन से कब्जा हटाने के लिए पहुंचे नपा अधिकारी लोगों से बातचीत करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। शहर के वार्ड 7 और 8 स्थित नंदीशाला की जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई नगर पालिका की टीम को शुक्रवार विरोध का सामना करना पड़ा। बुलडोजर के साथ पहुंची टीम को लोगों की भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान नपा सचिव आशीष स्वामी व टीम के सदस्यों के साथ हाथापाई और गाली-गलौज की गई। स्थिति बिगड़ने पर टीम को बिना कार्रवाई लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, नपा सचिव आशीष स्वामी, एमई सुरेश लोहान और सेनेटरी इंस्पेक्टर कर्मबीर की टीम करीब शाम 5 बजे बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और विरोध करने लगे।
लोगों ने आरोप लगाया कि वे करीब 80 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं और नियमित रूप से हाउस टैक्स भी जमा कर रहे हैं। जब तक सभी कब्जा नहीं हटाए जाते वे किसी का भी घर टूटने नहीं देंगे। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि नपा के पास कूड़ा डालने की जगह नहीं है इसलिए उनकी जमीन को खाली कराने की कोशिश की जा रही है।