फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A scientific assessment of students' proficiency will be conducted from May 4 to May 8.

Jind News: चार से आठ मई तक होगा विद्यार्थियों की दक्षता का वैज्ञानिक मूल्यांकन

Sun, 29 Mar 2026 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A scientific assessment of students' proficiency will be conducted from May 4 to May 8.
जींद। प्राथमिक शिक्षा की नींव को मजबूत करने और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का सटीक आकलन करने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने कमर कस ली है। जिले में मूलभूत शिक्षण अध्ययन की शुरुआत होने जा रही है।
विज्ञापन

यह अध्ययन राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को मापने के लिए आयोजित किया जाएगा। जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि एससीईआरटी की जारी रूपरेखा के अनुसार, कार्यक्रम दो मुख्य चरणों में संपन्न होगा।
विज्ञापन

प्रथम चरण में चार से पांच मई तक जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। द्वितीय चरण में छह से आठ मई तक वास्तविक मूलभूत शिक्षण अध्ययन किया जाएगा। शिक्षकों को आधुनिक मूल्यांकन तकनीकों और सीखने के परिणामों के विश्लेषण का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें सिखाया जाएगा कि बच्चों की पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणना करने की क्षमता को वैज्ञानिक तरीके से कैसे मापा जाए। राजेश वशिष्ठ के अनुसार, सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को आवश्यक बुनियादी ढांचा और तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
यह अध्ययन केवल एक परीक्षा नहीं बल्कि हर बच्चा निपुण बने अभियान का हिस्सा है। इसका मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कक्षा तीन तक का प्रत्येक बच्चा बुनियादी शिक्षा में पूरी तरह दक्ष हो सके।

वर्जन
यह अध्ययन हरियाणा के बच्चों को राष्ट्रीय औसत से आगे ले जाने का एक प्रयास है। इसमें शिक्षा विभाग के सभी स्तरों, शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य होगी ताकि प्रदेश का हर बच्चा राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतर सके।

-राजेश वशिष्ठ, जिला समन्वयक, एफएलएन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article