{"_id":"65a6c12a5a75c3004c0cec0f","slug":"a-person-crossing-the-road-was-crushed-to-death-in-front-of-his-brother-jind-news-c-199-1-jnd1001-11790-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति की भाई के सामने कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति की भाई के सामने कुचलकर मौत
Tue, 16 Jan 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
16जेएनडी36: मृतक सतीश का फोटो। संवाद
सफीदों। हाट गांव में सोमवार रात को ट्रक ने सड़क को पार कर रहे व्यक्ति को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान हाट गांव निवासी सतीश (45) के रूप में हुई है। सफीदों थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हाट गांव निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास किराना की दुकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान उनका बड़ा भाई सतीश घर का सामान लेने के लिए दुकान पर आने के लिए सड़क पार करने लगा। उसी दौरान सफीदों की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक लेकर भाग गया। उसने व ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया तो चालक कुछ दूरी पर ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया। मंगलवार को पुलिस ने शव का सफीदों नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाक्स
पूरे परिवार की जिम्मेदारी सतीश के कंधे पर थी। वह मेहनत-मजदूरी करके व ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक अपने पीछे बुजुर्ग मां-बाप, पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
16जेएनडी 36: सतीश का फाइल फोटो।
16जेएनडी 37: नागरिक अस्पताल में पहुंचे ग्रामीण व मृतक के परिजन। संवाद