Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A new train will run between Fazilka and New Delhi via Jind.

Jind News: फाजिल्का-नई दिल्ली के बीच वाया जींद चलेगी नई ट्रेन

Wed, 25 Nov 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
A new train will run between Fazilka and New Delhi via Jind.
फोटो 24जेएनडी04-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से नई ट्रेन का आवागमन होगा। संवाद
जींद। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। फाजिल्का से नई दिल्ली के बीच वाया जींद नई ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे बोर्ड ने दिल्ली और अंबाला मंडल को ट्रेन की समय-सारिणी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ट्रेन शुरू होने से जींद, नरवाना और जाखल के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी। हालांकि, अभी ट्रेन के संचालन की तारीख और समय-सारिणी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

प्रस्तावित ट्रेन पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई प्रमुख शहरों को रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। प्रस्तावित रेलगाड़ी फाजिल्का से चलकर मुक्तसर, कोटकपूरा, बठिंडा और मानसा होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी। इसके बाद जाखल, नरवाना, जींद और रोहतक से गुजरते हुए शकूरबस्ती के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस रूट पर ट्रेन चलने से पंजाब के मालवा क्षेत्र के साथ हरियाणा के कई शहरों के यात्रियों को भी फायदा मिल सकता है। खासकर जींद, नरवाना और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा। हालांकि अभी ट्रेन के संचालन की निश्चित तारीख, फेरे और समय-सारिणी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय-सारिणी तैयार होने और रेलवे की ओर से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही यात्रियों को इसके संचालन की पूरी जानकारी मिल सकेगी। यदि प्रस्तावित ट्रेन का संचालन शुरू होता है तो फाजिल्का से नई दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के साथ जींद जिले के लोगों को भी अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

जींद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगा विकल्प
दिल्ली और जींद के बीच रोजाना हजारों यात्री नौकरी, कारोबार, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। ऐसे में इस रूट पर नई ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिल सकती है। वहीं नरवाना और जाखल के यात्रियों को भी दिल्ली की तरफ सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। प्रस्तावित रूट पंजाब के कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों को हरियाणा के रेल नेटवर्क से जोड़ने में भी मददगार होगा।

दोनों मंडलों को तैयार करनी होगी समय-सारिणी
रेलवे बोर्ड की ओर से दिल्ली और अंबाला मंडल को ट्रेन की समय-सारिणी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत ट्रेन के प्रस्थान और पहुंचने का समय, विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव तथा परिचालन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं तय की जाएंगी। दोनों मंडलों के बीच समन्वय के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


वर्जन
इस ट्रेन को लेकर उनके पास आधिकारिक रूप से कोई पत्र नहीं आया है। जैसे ही कोई सूचना मिलती है तो यात्रियों को अवगत करवा दिया जाएगा। -जसमेर कुंडू, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article