फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A new rest house is being constructed at the PWD Rest House at Hariyal Chowk at a cost of Rs 9 crore.

Jind News: हरियल चौक स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 9 करोड़ की लागत से बन रहा नया विश्राम गृह

Tue, 25 Aug 2026 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A new rest house is being constructed at the PWD Rest House at Hariyal Chowk at a cost of Rs 9 crore.
फोटो 10 नरवाना। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में तैयार हो रहा तीन मंजिला नया विश्राम गृह । संवाद।
नरवाना। हरियल चौक स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में करीब 9 करोड़ 54 लाख 80 हजार रुपये की लागत से तीन मंजिला नया विश्राम गृह बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और भवन का ग्राउंड फ्लोर बनकर तैयार हो चुका है जबकि अब पहली मंजिल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


भवन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर भव्य कॉन्फ्रेंस हॉल, ड्राइंग रूम, किचन और रिसेप्शन का निर्माण किया जाएगा। वहीं पहली मंजिल पर अति विशिष्ट व्यक्तियों के ठहराव के लिए कमरे तथा आवश्यक कार्यालय बनाए जाएंगे। इसके बाद दूसरी मंजिल पर भी ठहराव और कार्यालय से संबंधित सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस प्रकार पूरा भवन तीन मंजिला होगा।
विज्ञापन


निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य जून 2027 निर्धारित किया गया है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य रेस्ट हाउस भवन तैयार किया जा रहा है। यह भवन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होने के साथ शहर के देखने योग्य स्थलों में भी शामिल होगा। उन्होंने कहा कि भवन के निर्माण से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्र में आने पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

नए भवन का ग्राउंड फ्लोर के निर्माण का कार्य हो चुका है अब पहली मंजिल का निर्माण शुरू हो चुका है। निर्माण कार्य को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। –राजकुमार नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed