फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A nationwide strike will be held on February 12th to protest against the elimination of 233 posts in the education department.

Jind News: शिक्षा विभाग में 233 पदों को समाप्त करने के विरोध में 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Sat, 17 Jan 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A nationwide strike will be held on February 12th to protest against the elimination of 233 posts in the education department.
16जेएनडी25: बैठक में मौजूद हरियाणा एजुकेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन सदस्य। स्रोत संगठन
जींद। शिक्षा विभाग की ओर से रेशनेलाईजेशन के नाम पर सहायक के पदों को समाप्त करने के विरोध में हरियाणा एजुकेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन ने शुक्रवार को डीईओ कार्यालय में बैठक की। एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 11 सूत्रीय मांगों का नोटिस महानिदेशक के नाम सौंपा है। चेतावनी दी कि यदि 5 फरवरी तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 11 फरवरी को शिक्षा सदन पंचकुला पर प्रदर्शन किया जाएगा और 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। 19 जनवरी को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रधान राजपाल दुहन ने की और संचालन सचिव विनीता पटवा ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष संदीप सांगवान और महासचिव हितेंद्र सिहाग ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग फील्ड कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति और रेशनेलाईजेशन के नाम पर पहले स्कूलों को मर्ज किया गया और अब सहायक के 233 पदों को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में शिक्षा विभाग में लिपिक के 5250, सहायक के 465 और अधीक्षक के 44 पद स्वीकृत हैं। पदोन्नति के अवसर पहले ही कम हैं ऐसे में सहायक के 50 प्रतिशत पदों पर कैंची चलाने से लिपिकों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक लिपिक 32 साल की नौकरी के बाद सहायक बन पाता है लेकिन इन नए फरमानों के लागू होने से वह मजबूरन लिपिक पद से ही सेवानिवृत्ति हो जाएगा। इस अवसर पर राजेश मोर, जयवीर सिवाच, वजीर खरब, सतीश सोलंकी, अजय गोयल, आरजू, सरोज, निर्मला और देवेंद्र हुड्डा और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed