फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A memorandum was submitted to the SDM in protest against the installation of the statue of Netaji Subhash Chandra Bose.

Jind News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 Jul 2026 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the SDM in protest against the installation of the statue of Netaji Subhash Chandra Bose.
सफीदों। शहर के अग्रसेन चौक की जगह पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने के मामले को लेकर सोमवार को शहर की संस्थाओं से जुड़े लोग उपमंडल परिसर में पहुंचे और यहां नायाब तहसीलदार संजय को एसडीएम पुलकित मल्होत्रा के नाम ज्ञापन सौंपा। लोगों ने चौक को अग्रसेन चौक रखे जाने की मांग की। शहर निवासी शिवचरण कंसल, नगर पालिका उप प्रधान अखिल गुप्ता, गो भगत तीर्थ गर्ग, योगेश गुप्ता, निशु अग्रवाल, प्रमोद गोयल, संजय दीवान, प्रवीण मित्तल, अंशुल गर्ग, जैन सभा के प्रधान अमन जैन के अलावा अन्य लोगों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के द्वारा इन दिनों अग्रसेन चौक को नए सिरे से बनाए जाने काम करवाया जा है। लोगों ने कहा कि लेकिन उन्हें यह सूचना मिली है कि इस चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जाएगी और अग्रसेन चौक का नाम हटा दिया जाएगा। लोगों ने सोमवार को उपमंडल परिसर में पहुंच कर एसडीएम पुलकित मल्होत्रा के नाम नायाब तहसीलदार संजय को ज्ञापन सौंप कर चौक के नाम व प्रतिमा को नहीं बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर चौक का नाम अगर बदला जाता है तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed