{"_id":"6a1dcf1977409181b50ca303","slug":"a-mega-job-fair-will-be-held-at-the-government-iti-on-june-8-jind-news-c-199-1-sroh1009-154389-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय आईटीआई में आठ जून को लगेगा मेगा जॉब फेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय आईटीआई में आठ जून को लगेगा मेगा जॉब फेयर
विज्ञापन
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) के तहत मेगा जॉब फेयर व अप्रेंटिसशिप-कम-रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में आईटीआई पासआउट प्रशिक्षुओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
मेले की तैयारियों को लेकर प्रधानाचार्य नरेश कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी आईटीआई प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई, जबकि जिला प्रशासन ने आयोजन स्थल का अंतिम निरीक्षण भी पूरा कर लिया है।
प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय इस मेले में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी, हेल्थकेयर उपकरण, सीएनसी, इंडस्ट्री 4.0, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्निकल सर्विस क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी।
मेले में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, ऑटोमोबाइल, मेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लंबर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग (आरएसी), सीएनसी ऑपरेटर, मशीनिस्ट, कॉपर वाइंडर, डीजल मैकेनिक और ड्राफ्ट्समैन सहित विभिन्न ट्रेडों के युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे।
योग्य उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप कन्फर्मेशन लेटर प्रदान किए जाएंगे
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, तकनीकी कौशल परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगी। योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर अथवा अप्रेंटिसशिप कन्फर्मेशन लेटर प्रदान किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और ट्रेड प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। मेले के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।