फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A letter threatening not to let America go was found hanging outside the young man's house

Jind News: अमेरिका न जाने देने की धमकी भरा पत्र युवक के घर के बाहर लटका मिला

Sun, 04 Dec 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
A letter threatening not to let America go was found hanging outside the young man's house
जींद। साहनपुर गांव के युवक को अमेरिका न जाने देने की हिदायत के साथ धमकी भरा पत्र रविवार को घर के बाहर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव साहनपुर निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा दीपक दस दिन पहले अमेरिका के लिए गांव से रवाना हुआ था। एक दिसंबर की सायं को उसके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसके बेटे दीपक को अमेरिका जाने से रोक ले और उसे रास्ते में घर बुला ले। उसे घर वापस न बुलाने पर उसके छोटे पुत्र सुमित को गोली मार दी जाएगी। इसको गंभीरता से नहीं लिया। रविवार सुबह जब वे उठे तो उनके गेट पर धमकी भरा पत्र लटका हुआ था जिसमें लिखा गया था कि या तो अपने लड़के को जाने से रोक ले नहीं तो दीपक की डोंकी के समय हत्या कर दी जाएगी। पत्र में 20 दिन का समय दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई या पुलिस को शिकायत दी गई तो उनके छोटे बेटे सुमित की गोली मार कर हत्या कर दी जाएगी। चिट्ठी में लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी गई है। सदर थाना सफीदों पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी रोशनलाल ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed