फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A havan (fire ritual) was performed at the Nagakshetra (serpent shrine) and a pilgrimage was undertaken on the new moon day.

Jind News: अमावस्या पर नागक्षेत्र पर हुआ हवन और तीर्थ परिक्रमा

Mon, 19 Jan 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 19 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A havan (fire ritual) was performed at the Nagakshetra (serpent shrine) and a pilgrimage was undertaken on the new moon day.
18जेएनडी15:नागक्षेत्र सरोवर मंदिर में हवन करते हुए श्रद्धालुगण। संवाद
जींद। अखिल भारतीय ब्राह्मण संसद के तत्वावधान में नगर के पौराणिक और महाभारतकालीन नागक्षेत्र सरोवर पर अमावस्या के अवसर पर स्नान, हवन और तीर्थ परिक्रमा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस धार्मिक आयोजन में नगर की विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी योगेश गर्ग ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत नागक्षेत्र सरोवर में स्नान से हुई। स्नान उपरांत नागक्षेत्र मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान के नाम का जाप करते हुए नागक्षेत्र सरोवर की परिक्रमा की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। समाजसेवी योगेश गर्ग ने कहा कि संस्था द्वारा लोगों को पुरातन संस्कृति व धर्म ध्यान से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रयास के माध्यम से ऐतिहासिक नागक्षेत्र तीर्थ अपने पुरातन वैभव को पुन: प्राप्त करेगा। संस्था के अध्यक्ष संजीव गौतम ने कहा कि सफीदों का नागक्षेत्र सरोवर और मंदिर लगभग 5 हजार वर्ष पुराना है जो अपने भीतर एक गौरवशाली और ऐतिहासिक विरासत समेटे हुए है। पुरातन परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए अमावस्या पर स्नान की शुरुआत की गई है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

मान्यता है कि लगातार 12 अमावस्या पर यहां स्नान करने से पितृ दोष समाप्त होता है। लगातार यहां हो रहे कार्यक्रमों से नागक्षेत्र तीर्थ एक बार फिर आस्था और परंपरा का केंद्र बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed