फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A gas cylinder caught fire in Shastri Nagar, but there were no casualties or property damage.

Jind News: शास्त्री नगर में गैस सिलिंडर में लगी आग, जान माल का नुकसान नहीं

Wed, 28 Jan 2026 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A gas cylinder caught fire in Shastri Nagar, but there were no casualties or property damage.
27जेएनडी05: सिलेंडर की आग बुझाते हुए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। स्रोत पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नरवाना। शास्त्री नगर इलाके में सोमवार देर रात एक मकान में गैस सिलिंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। आग लगते ही मकान में रह रहे सभी लोग घबराकर तुरंत घर से बाहर निकल आए और आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाने लगे।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बड़ा हादसा होने से टल गया।
मकान मालिक सुखदेव ने बताया कि घटना के समय घर में रोजमर्रा के काम चल रहे थे। रसोई में गैस चूल्हे पर सब्जी बन रही थी तभी अचानक सिलिंडर के रेगुलेटर से आग की लपटें उठने लगीं। आग की तेज लपटें देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और किसी प्रकार की अनहोनी न हो घर से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उन्होंने सावधानीपूर्वक जलते हुए सिलिंडर को नियंत्रित किया और उसे ठंडा कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। यदि कुछ मिनट की भी देरी हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि गैस सिलिंडर व रेगुलेटर की नियमित जांच करें और किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में तुरंत सतर्कता बरतें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

वर्जन

शास्त्री नगर में एक घर में रखे गैस सिलिंडर के रेगुलेटर में आग लगने की सूचना मिली थी। हालांकि इस घटना में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। –भीम सिंह, हेड कांस्टेबल, डायल 112
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article