फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A case has been registered for giving a complaint to the police in someone else's name

Jind News: दूसरे के नाम से पुलिस को शिकायत देने पर मामला दर्ज

Tue, 15 Apr 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 15 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered for giving a complaint to the police in someone else's name
जींद। शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करने और फर्जी रिकॉर्ड बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। भिवानी जिला सैनिक बोर्ड में मुख्य लिपिक भोपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कैथल रोड निवासी श्रवण उर्फ मुकेश शर्मा ने उसके नाम से एक फर्जी पत्र पुलिस को लिखा। इसके कारण उसके और भतीजे के बीच मनमुटाव हो गया। श्रवण उर्फ मुकेश शर्मा ने इससे पहले भी उनके नाम से गलत शिकायतें पुलिस में की थी, लेकिन बाद में वह सभी शिकायतें झूठी पाई गई। इसके बाद उसे भिवानी पुलिस ने बुलाया और उसे जब पत्र के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसने ऐसी कोई शिकायत नहीं की है। इस मामले में उसने जींद के मुख्य डाकघर से सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए एप्लीकेशन लगाई थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ है कि श्रवण उर्फ मुकेश शर्मा ने उसके नाम से फर्जी शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने और झूठे सबूत बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed