फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A case has been filed against one person for forcefully cutting the crop

Jind News: जबरदस्ती फसल काटने पर एक के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 14 Apr 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A case has been filed against one person for forcefully cutting the crop
जींद। खोखरी में दूसरे के खेत से अवैध रूप से फसल काटने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि सदर थाना प्रभारी की सह पर आरोपियों ने उसकी गेहूं की फसल काटी है। हालांकि इस मामले में 10-12 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है जबकि शिकायत के बावजूद एक के खिलाफ ही मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


खोखरी निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता के नाम 21 कनाल तीन मरले जमीन है। इस जमीन का मामला अदालत में लंबित है, जिसमें 20 मार्च 2025 को एडीजे कोर्ट ने उनके पक्ष में स्टे ऑर्डर किया हुआ है। अदालत ने 5 अप्रैल को उनकी गेहूं की फसल पुलिस सहायता से कटवाने का आदेश जारी किया था। अदालत के आदेशों से उसने एसपी और थाना सदर एसएचओ को अवगत करवा दिया था, लेकिन सदर एसएचओ के आरोपी लोगों से पारिवारिक संबंधों के कारण अदालत के आदेशों को दाल मेटल करते रहे। फिर 12 अप्रैल रात को आरोपियों ने उनकी गेहूं की फसल काटनी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि इस बारे में उन्होंने जब सदर थाना प्रभारी को फोन किया तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की और डीएसपी ने कहा कि उनकी ड्यूटी पीएम सिक्योरिटी में लगी हुई है। उनकी गेहूं की करीब 100 क्विंटल कट चुकी थी। बाद में पुलिस ने आकर ट्रैक्टर और कंबाइन को कब्जे में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी आरोपी लोगों ने उसके खेत से धान की फसल काट ली थी, जिससे उसको 4-5 लाख का नुकसान हुआ था। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो कंबाइन चालक ने बताया कि उसे 1500 रुपये प्रति एकड़ की दर से गेहूं काटने के लिए बहबलुपर निवासी सुमित ने बुलाया था। पुलिस ने सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर कंबाइन और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पीड़ित संदीप कुमार ने मोहित, रोहित, अनूप, साहिल, पंकज, अजमेर, संजय, राजेश, सुनहरा, संजय की पत्नी बबली, दीपक, सुमित, अंकुश के खिलाफ शिकायत दी थी और थाना सदर के एसएचओ पर आरोपियों से मिलीभगत के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन




पुलिस 9 और 11 अप्रैल को फोर्स के साथ गेहूं कटवाने के लिए गई थी, लेकिन शिकायतकर्ता दोनों दिन फसल काटने नहीं आया। इसके बाद 12 अप्रैल को दूसरे पक्ष के लोग आ गए और उन्होंने आधे खेत की फसल काट ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जिन्होंने मौके से कंबाइन और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी से पूछताछ के दौरान जो भी नाम सामने आएंगे उन्हें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--डॉ. सुनील, प्रभारी, सदर थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed