फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A 50 bed critical care block will be built for serious patients in the civil hospital.

Jind News: नागरिक अस्पताल में बनेगा गंभीर मरीजों के लिए 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक

Wed, 29 Jan 2025 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
A 50 bed critical care block will be built for serious patients in the civil hospital.
29जेएनडी27:  वह जगह जहां 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जाएगा।  संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के साथ लगती खाली जगह पर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। इस पर छह करोड़ की राशि खर्च होगी। यह 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेगा। इस ब्लॉक के निर्माण को लेकर मिट्टी की जांच और जगह का चयन संबंधित विभाग के अधिकारियों ने लिया है। जांच रिपोर्ट आने व सब कुछ सही रहने पर जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे नागरिक अस्पताल 200 की जगह 250 बेड का हो जाएगा। इस क्रिटिकल केयर ब्लाॅक के रनिंग में आने से ट्राॅमा सेंटर का अभाव नहीं रहेगा और इससे रेफरल केसों में कमी आएगी। इसमें गंभीर रोगों के मरीजों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में जिला नागरिक अस्पताल में क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने भी अनुमति दे दी है। इस पर डिप्टी सीएमओ डाॅ. रमेश पांचाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने 50 बेड की क्रिटिकल केयर बिल्डिंग को लेकर जगह का चयन कर प्रस्तावित की गई। अधिकारियों ने जगह उपलब्धता की जानकारी महानिदेशक के कार्यालय में दी थी और यहां मौजूद मिट्टी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेजे। क्रिटिकल केयर सेंटर में आईसीयू से अधिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके बनने के बाद सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को जल्द इलाज मिलेगा। उन्हें रोहतक या फिर खानपुर पीजीआई जाने की जरूरत नहीं होगी। सब कुछ सही रहने पर विभाग के निदेशालय की तरफ से निर्माण की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
दूसरे जिले के लोगों को भी मिलेगा लाभ
जिले में हादसे होने के बाद घायलों को तुरंत इलाज नहीं मिल पा रहा था। इसके लिए रोहतक या खानपुर में रेफर करना पड़ता है। क्रिटिकल केयर सेंटर बनने के बाद घायल मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा। इस स्थिति में उनकी जान बचेगी। किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं होगा। इस सेंटर में अलग से चिकित्सकों की भी नियुक्ति की जाएगी। इसमें एनस्थिजिया, सर्जन और क्रिटिकल केयर सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टर भी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
चिकित्सकों की कमी सबसे बड़ा अड़ंगा
जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट तो बना दी जाएगी, लेकिन अस्पताल की सबसे बड़ी समस्या चिकित्सकों की कमी। कई विभागों में विशेषज्ञों के पद खाली पड़े हैं। अगर अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों के माध्यम से क्रिटिकल केयर यूनिट चलाने का काम किया जाता है तो 200 बेड के इस नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाएं बिगड़ने का डर रहेगा।

बाक्स
नागरिक अस्पताल परिसर में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) बनना है, वह भारत सरकार का प्रोजेक्ट है। इसके लिए नई बिल्डिंग के पीछे ऑक्सीजन प्लांट के सामने खाली जगह का चयन किया गया है। इसमें गंभीर रोगियों का बेहतर उपचार होगा और साथ ही स्वास्थ्य विभाग का बेड़ा और मजबूत होगा।
-डॉ. रमेश पांचाल, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल, जींद।

29जेएनडी27:  वह जगह जहां 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जाएगा।  संवाद

29जेएनडी27:  वह जगह जहां 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जाएगा।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed