{"_id":"5c9a6cabbdec2213e3054c2e","slug":"91553624235-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाण पत्र बनवाने के लिए युवा काट रहे है चक्कर उपमंडल कार्यालय में चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाण पत्र बनवाने के लिए युवा काट रहे है चक्कर उपमंडल कार्यालय में चक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों के न मिलने से नहीं बन पा रहा प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। आर्थिक पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए युवाओं को उपमंडल कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कुछ दिनों से यह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उपमंडल कार्यालय में विभिन्न गांवों के रहने वाले पिछड़ा वर्ग के युवक पहुंच रहे हैं, लेकिन एसडीएम, तहसीलदार के नहीं मिलने की वजह से उनके प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। युवाओं ने बताया कि प्रमाण पत्र बनने के बाद वह रेलवे ग्रुप सी और डी एवं एचएसएससी में क्लर्क के पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसकी अंतिम तारीख 30 मार्च है। अगर प्रमाण पत्र नहीं बना तो उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाएगा। उनके लिए दस प्रतिशत जो कोटा नौकरियों में निर्धारित किया गया है उसका फायदा मिलेगा।
सोमपाल, विक्रम, पवन, रणधीर, प्रदीप ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े के लिए जो दस प्रतिशत का कोटा निर्धारित किया गया है उसका लाभ नहीं मिल पाएगा।
प्रमाण पत्र बनाने के लिए आए युवकों ने कहा कि वे कई दिन से उपमंडल कार्यालय आ रहे हैं, लेकिन यहां पर एसडीएम, तहसीलदार के न होने से उनके प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। दोनों अधिकारियों के होने के बाद यह प्रमाण पत्र बनते हैं। उपमंडल प्रशासन उनको जल्द प्रमाण पत्र जारी करें ताकि वह 30 मार्च को जिन-जिन नौकरियों की अंतिम तारीख है। उसको लेकर वह अप्लाई कर सकें। एसडीएम प्रद्युमन ने कहा कि वह इलेक्शन बैठक में गए हुए हैं। वहां से आने के बाद प्रमाण पत्र क्यों नहीं बन पा रहे है, इसको लेकर जानकारी प्राप्त कर जल्द प्रमाण पत्र बनाने को लेकर निर्देश देंगे। किसी युवा को प्रमाण पत्र के लिए परेशानी नहीं आने दी जाएगी।