फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   यशपाल मलिक व राजकुमार सैनी तोड़ रहे भाईचारा : ढुल

यशपाल मलिक व राजकुमार सैनी तोड़ रहे भाईचारा : ढुल

Mon, 18 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
यशपाल मलिक व राजकुमार सैनी तोड़ रहे भाईचारा : ढुल
जींद। हरियाणा जाट आरक्षण समिति अध्यक्ष मंडल जिला प्रधान वीरभान ढुल और प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र जागलान ने कहा कि हरियाणा में 36 बिरादरी का भाईचारा है, मगर यशपाल मलिक और सांसद राजकुमार सैनी जैसे लोग इसे तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में दोनों नेताओं ने कहा कि यह सब भाजपा की मिलीभगत के कारण हो रहा है। मलिक द्वारा आरक्षण के नाम पर सरकार से किए समझौते झूठे साबित हो रहे हैं। हरियाणा में 47 प्रतिशत आरक्षण है। इसमें 20 प्रतिशत (एससी) और 27 प्रतिशत (बीसी) का आरक्षण शामिल है। 27 प्रतिशत बीसी को बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने में कोई बाधा नहीं आएगी। इस 30 प्रतिशत ओबीसी को बढ़ाकर हरियाणा के पिछड़े वर्ग (बीसी) के ए वर्ग में 16 प्रतिशत 71 जातियों के साथ मेव व लोद्या को शामिल कर लिया जाए। इसी तरह 14 प्रतिशत बीसी-बी के अहीर-गुर्जर और सैनी के साथ जाट वर्ग को शामिल कर लिया जाए तो आरक्षण की सीमा में भी बढ़ोतरी नहीं होगी, क्योंकि 50 प्रतिशत की आरक्षण की सीमा सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित है। इससे पहले जाट नेताओं ने बैठक कर कहा कि सरकार गलत आंकड़े पेश कर जाटों को आरक्षण से दूर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि 23 प्रतिशत जाटों की आय एससी परिवारों से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed