{"_id":"6b0b16c79a3ea0ad890de0f6","slug":"use-mobile-phones-and-the-internet-with-caution-raju-sindhu-jind-news-c-199-1-sroh1006-164548-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल और इंटरनेट का सावधानी से करें इस्तेमाल : राजू सिंधु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल और इंटरनेट का सावधानी से करें इस्तेमाल : राजू सिंधु
विज्ञापन
फोटो 28जेएनडी18-राजकीय स्कूल भौंगरा में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राजू सि
उचाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा में किशोरावस्था में बदलाव एवं डिजिटल साक्षरता विषय पर जागरूकता सेमिनार हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में थाना उचाना प्रभारी राजू सिंधु ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य प्रवेश खापड़ा ने की। संचालन सुनीता और ऊषा गुप्ता ने किया। थाना प्रभारी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में विद्यार्थियों का डिजिटल साक्षर होना बेहद जरूरी है।
विशेषकर बेटियों को मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्हें किसी भी असहज गतिविधि पर नजर रखनी चाहिए और अनजान लोगों के साथ अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साइबर ठग मोबाइल फोन और इंटरनेट के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
हैकर और साइबर अपराधी तकनीक का दुरुपयोग कर बड़े-बड़े फ्रॉड को अंजाम देते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के तरीकों की जानकारी होना और उनसे बचाव के उपाय सीखना आवश्यक है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तुरंत अभिभावकों अथवा पुलिस को दें। इस दौरान मा. रामप्रसाद, गुलशन कुमार, प्रदीप कुमार, नरेश कुमार, चौकी प्रभारी जसवीर सिंह, अजीत कुमार मौजूद रहे।