Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   We will not allow transmission lines to be laid without consent and fair compensation: Suresh Koth

सहमति और उचित मुआवजे के बिना नहीं बिछने देंगे ट्रांसमिशन लाइन : सुरेश कोथ

Sat, 28 Nov 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
We will not allow transmission lines to be laid without consent and fair compensation: Suresh Koth
28जेएनडी16: ढांडा खेड़ी गांव में धरने पर बैठे किसान। स्रोत : किसान
जींद। गांव ढांडाखेड़ी में ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के विरोध में किसान धरने पर बैठे हैं। शनिवार को किसान नेता सुरेश कोथ ने प्रशासन और सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की सहमति और जमीन का उचित मुआवजा दिए बिना ट्रांसमिशन लाइन नहीं बिछने देंगे।
विज्ञापन

प्रशासन 30 नवंबर से पहले कमेटी गठित कर जमीन की बाजार कीमत का दोबारा निर्धारण करवाए और किसानों को संतुष्ट करे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल ढांडाखेड़ी गांव की नहीं बल्कि पूरे हरियाणा के किसानों के जमीन संबंधी अधिकारों की है।
विज्ञापन

सुरेश कोथ ने कहा कि जब लाइन बिछाने का काम शुरू करने के दौरान विरोध हुआ था तब उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर स्पष्ट कर दिया था कि संवेदनशील क्षेत्र में जबरदस्ती काम न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं तो प्रशासन को टकराव का रास्ता छोड़ना चाहिए। एक-दो दिन दबाव बनाया जा सकता है लेकिन किसान की सहमति के बिना जमीन पर काम करवाना संभव नहीं है।
30 नवंबर को ट्रैक्टर-ट्रॉली और कस्सी लेकर धरनास्थल पहुंचेंगे किसान
सुरेश कोथ ने कहा कि प्रशासन को टकराव की स्थिति पैदा करने के बजाय बातचीत से रास्ता निकालना चाहिए। उन्होंने 30 नवंबर को अधिक से अधिक किसानों से ढांडाखेड़ी पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि 30 नवंबर को ट्रैक्टर-ट्रॉली और कस्सी लेकर किसान धरनास्थल पहुंचेंगे। साथ ही आंदोलन को शांतिपूर्ण और अनुशासित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान अपने हक के लिए एकजुट हैं और पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि पुलिस बल की संख्या दिखाकर किसानों के आंदोलन को कमजोर समझने की भूल न करे। किसान संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।

बाईपास के पास जमीन का भाव डेढ़ करोड़ रुपये एकड़, मुआवजा 50 लाख के आधार पर क्यों?
भाकियू के जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने कहा कि गांवों में जाकर लोगों को एकजुट किया जा रहा है। 30 नवंबर को सभी किसान खोदे गए गड्ढों को बंद करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली व कस्सी लेकर आएंगे। उन्होंने जमीन के मुआवजे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जींद बाईपास की घोषणा के बाद आसपास जमीनों के भाव कई गुना बढ़ चुके हैं। यहां सवा करोड़ से डेढ़ करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक जमीन सामान्य रेटों में बिक रही है, जबकि मुआवजे के लिए करीब 50 लाख रुपये का आधार लिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से पूछा कि जब बाजार भाव इतना अधिक है तो किसानों को कम कीमत पर जमीन देने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है। जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने भूमि अधिग्रहण कानून-2013 का हवाला देते हुए कहा कि किसानों को जमीन के वास्तविक मूल्य के अनुसार मुआवजा और टावर व लाइन के लिए निर्धारित अतिरिक्त भुगतान मिलना चाहिए। किसानों की आपत्ति जमीन के मूल्यांकन पर है तो उपायुक्त की ओर से कमेटी गठित कर दोबारा मूल्यांकन करवाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की सहमति और हस्ताक्षर के बिना ही जमीन पर काम शुरू करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed