{"_id":"594811d04f1c1bf6258b4568","slug":"91497895376-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगी नंदीशाला : खत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगी नंदीशाला : खत्री
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ऑयल मिल एसोसिएशन नरवाना के प्रधान गिरीश पाल गर्ग ने नंदीशाला निर्माण के लिए सोमवार को उपायुक्त अमित खत्री को 50 हजार रुपये की चेक भेंट की। इस दौरान उनके साथ पशुपालन विभाग के उपनिदेशक रणबीर मलिक, एसडीओ एनडी गोयल, पशु शल्य चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह, एसोसिएशन के पदाधिकारी पंकज गर्ग समेत कई सदस्य उपस्थित थे। डीसी ने कहा कि जिले के लोग और व्यापारिक संगठन नंदीशाला के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दे रहे है। इसको देखकर लगता है कि अगले दो महीने में नंदीशाला का निर्माण पूरा हो जाएगा। अब तक जिला के लोगों तथा व्यापारिक संगठनों ने लगभग 55 लाख रुपये की सहायता राशि नंदीशाला के निर्माण के लिए दान दी है। सरकार ने भी 27 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी है। नंदीशाला का 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य को भी जल्द पूरा करवाया जाएगा।