Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Only 'green' firecrackers may be burst on November 7 and 8 during Diwali; a complete ban will be in effect from November 9 onwards.

Jind News: दिवाली पर सात और आठ नवंबर को ही जलेंगे ग्रीन पटाखे, नौ से पूरी तरह प्रतिबंध

Sat, 07 Nov 2026 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Only 'green' firecrackers may be burst on November 7 and 8 during Diwali; a complete ban will be in effect from November 9 onwards.
जींद। जिला प्रशासन ने दिवाली पर सात और आठ नवंबर को ही निर्धारित समय के दौरान प्रमाणित ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति होगी। सुबह छह से सात बजे और रात आठ से दस बजे तक ही आतिशबाजी की जा सकेगी। इसके बाद नौ नवंबर से पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और खरीद पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में केवल सीएसआईआर-नीरी से प्रमाणित और पीईएसओ से लाइसेंस प्राप्त ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी। प्रत्येक पटाखा बॉक्स पर सील और विशिष्ट नॉन-ट्रांसफरेबल क्यूआर कोड होना अनिवार्य है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर निर्माता, नीरी पंजीकरण और लाइसेंस की जानकारी मिल सकेगी। बेरियम युक्त, गैर-अनुमोदित और लड़ियों वाले पटाखों के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी।
विज्ञापन

नियमों का पालन करवाने के लिए जींद, जुलाना, सफीदों, उचाना और नरवाना में एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण व गश्त टीमें गठित की गई हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दिवाली से पहले, त्योहार के दौरान और बाद में वायु गुणवत्ता की निगरानी की जाएगी। जिला प्रशासन ने दुकानदारों और नागरिकों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई होगी। उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के लाइसेंस रद करने और सिक्योरिटी राशि जब्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 मीटर के दायरे में नो-क्रैकर जोन
अस्पतालों, नर्सिंग होम, शिक्षण संस्थानों, वृद्धाश्रमों और अन्य शांत क्षेत्रों के 300 मीटर के दायरे को नो-क्रैकर जोन घोषित किया गया है। यहां पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। जिले की सीमाओं पर अवैध और पारंपरिक पटाखों की आवाजाही रोकने के लिए वाहनों की विशेष जांच की जाएगी।


वर्जन
सर्दियों में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और सांस व हृदय रोगियों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 और विस्फोटक अधिनियम के तहत आदेश जारी किए गए हैं। -डॉ. वैशाली शर्मा, डीसी एवं जिला मजिस्ट्रेट जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed