फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   87,429 children were administered the medicine on the first day of the Pulse Polio campaign.

Jind News: पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 87,429 बच्चों को पिलाई गई दवा

Sun, 28 Jun 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
87,429 children were administered the medicine on the first day of the Pulse Polio campaign.
28जेएनडी14: बच्चे को पोलियो दवाई पिलाते हुए। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
जींद। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में रविवार को पहले दिन 935 टीमों की मदद से 87,429 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई। जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1,38,044 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

अब पहले दिन जो बच्चे छूट गए हैं उन्हें 29 और 30 जून को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। अभियान का शुभारंभ डॉ. राजन चिलाना ने दयाल बाग कॉलोनी स्थित मिड्डा क्लीनिक में बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश भोला तथा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गौरव पूनिया ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 812 स्टेटिक बूथ, 85 मोबाइल टीम और 38 ट्रांजिट प्वाइंट टीमों का गठन किया गया है। इन सभी को मिलाकर कुल 935 टीमें कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के करीब 4200 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने जिले के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। अभियान के दौरान कोई भी बच्चा खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर सर्वे कर दवा पिलाने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed