फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   827 devotees traveled from Jind to Prayagraj in 15 days, facility will remain till 26 February

Jind News: 15 दिन में 827 श्रद्धालुओं ने जींद से प्रयागराज तक का किया सफर, 26 फरवरी तक रहेगी सुविधा

Thu, 20 Feb 2025 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
827 devotees traveled from Jind to Prayagraj in 15 days, facility will remain till 26 February
19जेएनडी45-जींद से प्रयागराज जाने के लिए बस स्टैंड परिसर में खड़े श्रद्धालु। स्रोत रोडवेज - फोटो : reasi
जींद। लोगों की आस्था को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा रोडवेज जींद डिपो ने प्रयागराज के लिए बस सेवा पांच फरवरी से शुरू की है। प्रयागराज के लिए जींद से जाने वाली इस सीधी बस सेवा का अब तक 827 श्रद्धालुओं ने सफर कर लाभ उठाया है, जबकि 445 अन्य लोग बस में अपने-अपने दूसरे गंतव्य स्थान तक पहुंचे हैं। लंबा सफर होने की वजह से बस में दो चालकों की ड्यूटी लगाई गई है। 26 फरवरी तक जींद से प्रयागराज के लिए बस चलेगी। जींद से सुबह सुबह 12 बजे प्रयागराज के लिए चलेगी और अगले दिन सुबह पांच बजे बस प्रयागराज पहुंचेगी। फिर दोपहर बाद लगभग साढ़े चार बजे बस प्रयागराज से जींद के लिए रवाना होगी जो सुबह साढ़े नौ बजे तक जींद पहुंचेगी। बस जींद से चलकर दिल्ली, मथुरा, आगरा, इटावा व कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। जींद से प्रयागराज की दूरी 867 किलोमीटर है और किराया 1124 रुपये लगेगा। जींद से प्रयागराज के लिए कोई ट्रेन नहीं है। ऐसे में बस के जरिए श्रद्धालु प्रयागराज के लिए जा रहे हैं। पांच फरवरी को महाप्रबंधक राहुल जैन और डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के प्रतिनिधि राजन चिलाना ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया था। पहले दिन जहां केवल 12 यात्री जींद से प्रयागराज के लिए गए थे। इसके बाद से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बस से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों में खुशी की लहर है। प्रयागराज एक धार्मिक स्थल है। प्रयागराज गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर बसा है। प्रयागराज को तीर्थराज के नाम से जाना जाता है। यह भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। प्रयागराज में कुंभ मेला लगता है। जींद से ट्रेन नहीं होने की वजह से दिल्ली या दूसरी जगह से यात्रियों को प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ती है। ट्रेनों में सीट कंफर्म भी नहीं हो रही थी। ऐसे में रोडवेज की ओर से प्रयागराज के लिए बस शुरू की गई है। प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए श्रद्धालु काफी समय से बस चलाने की मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग पर प्रयागराज के लिए बस चलाई गई है।
विज्ञापन

बॉक्स.........
इस बस सेवा से महाकुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिल रहा है। इन दिनों देखा गया है कि महाकुंभ के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ है। ऐसे में बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को भी कुछ राहत है। जींद से काफी संख्या में हर रोज श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।
--राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed