फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दुष्यंत चौटाला को हराने के लिए साथ आ सकते हैं केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व इनेलो

दुष्यंत चौटाला को हराने के लिए साथ आ सकते हैं केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व इनेलो

Mon, 24 Dec 2018 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला को हराने के लिए साथ आ सकते हैं केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व इनेलो
दुष्यंत को हराने के लिए साथ आ सकते हैं केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और इनेलो : दिग्विजय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सांसद दुष्यंत चौटाला की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इससे सत्ता पक्ष और विपक्ष सब परेशान हैं। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने अर्बन इस्टेट स्थित जजपा के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने दावा किया कि दुष्यंत चौटाला को हराने के लिए केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह इनेलो से हाथ मिला सकते हैं। चौटाला ने दावा किया कि उनके पास इसके पुख्ता प्रमाण हैं और समय आने पर इसका खुलासा भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी व्यक्तिगत इच्छा है कि दुष्यंत उचाना से चुनाव लड़ें, लेकिन इसके बारे में पार्टी फैसला करेगी।
उन्होंने कहा कि सभी विरोधी दल दुष्यंत की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर सांसद दुष्यंत चौटाला को पिछले धकेलने के लिए योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सत्ता पक्ष को युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं है और न ही युवाओं के लिए कोई नए रोजगार के आयाम स्थापित करने की ओर काम किया है। उन्होंने कहा की जजपा की सरकार बनते ही परीक्षा देने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए सफर मुफ्त किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कृष्ण राठी को जेजेपी का जिलाध्यक्ष घोषित किया।
विज्ञापन

दावा : ओमप्रकाश चौटाला साथ हैं
उन्होंने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला कभी भी हमारे खिलाफ नहीं थे। यह सब वह लोग कह रहे हैं जिनको पार्टी पर कब्जा करना था। उन्होंने कहा कि रैली के बाद दुष्यंत चौटाला ओमप्रकाश चौटाला से मिले हैं। दादा ने उन्हें सफल रैली के लिए बधाई दी है। दिग्विजय ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने मजाक में दुष्यंत चौटाला से यह भी पूछा है कि वे अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसे बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में होगी पूरे संगठन की कार्यकारिणी घोषित
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा की पूरी कार्यकारिणी जनवरी 2019 में गठित कर दी जाएगी। उन्होंने पार्टी के झंडे में पीले रंग को उदारवाद और हरे रंग को खुशहाली का रंग बताया। उन्होंने कहा कि वह जींद में होने वाले उपचुनाव में अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारेंगे।
चंदे पर चल रही हरियाणा पुलिस
दिग्वजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश सरकार का इतना बुरा हाल है कि वह पुलिस के लिए पीसीआर खरीदने के लिए भी सामाजिक संगठनों से चंदा ले रही है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर दो पीसीआर सरकार दे रही है और दो पीसीआर के लिए सामाजिक संगठनों से चंदा लिया जा रहा है। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा।

उचाना हलके का किया दौरा
उचाना। दिग्विजय चौटाला ने शनिवार शाम को उचाना हलके के गांवों का दौरान किया। देर रात तक चले कार्यक्रम के दौरान काब्रच्छा गांव में उन्होंने कहा कि सांसद दुष्यंत चौटाला उचाना से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में बीरेंद्र सिंह मंत्री हैं और जिले से भाजपा की एक मात्र विधायक प्रेमलता हैं। बीरेंद्र सिंह को चाहिए कि वह हलके के लोगों को 40 साल का हिसाब दें। केंद्र में मंत्री के बाद तो पीएम का ही पद होता है। युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई बड़ा उद्योग यहां लगाया जाना चाहिए था। चुनाव के समय फिर यहां के लोगों को सत्ता लाने सहित अन्य बातें करके फिर बहकाने का काम यह लोग करेंगे। इस अवसर पर कृष्ण राठी, नसीब घसो, कर्ण सिंह दरोली, नरेंद्र श्योकंद, मीनू खटकड़, राममेहर नगूरां, महेंद्र लोधर, अजमेर वकील, सुरेश काब्रच्छा, अनिल सुदकैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed