{"_id":"59651ce54f1c1b197e8b4694","slug":"81499798757-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी कट ऑफ लिस्ट में भी देरी, शाम को कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी कट ऑफ लिस्ट में भी देरी, शाम को कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर लगी
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिलेभर के कॉलेजों में पहली मेरिट लिस्ट की तरह दूसरी मेरिट लिस्ट भी देरी से जारी हुई। दूसरी मेरिट लिस्ट 11 बजे जारी होनी थी, लेकिन दोपहर तक लिस्ट जारी नहीं होने के बाद विद्यार्थी मायूस होकर घर लौट गए। दोपहर को मेरिट लिस्ट ऑनलाइन जारी हो गई। लेकिन कॉलेजों में देर सायं तक नोटिस बोर्ड पर मेरिट सूची लगाई गई। पहली मेरिट लिस्ट एक दिन देरी से जारी हुई थी।
दूसरी मेरिट में चयनित विद्यार्थियों के दाखिले 14 जुलाई तक संबंधित कॉलेजों में होंगे। विद्यार्थी ऑनलाइन तरीके से कॉलेज से चालान लेकर बैंक में फीस जमा करवा सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग से भी फीस जमा करवा सकते हैं। 14 जुलाई के बाद कॉलेजों में रिक्त सीटों के आधार पर तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट भी काफी हाई रही। राजकीय पीजी कॉलेज में बीए में ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट 91.08 प्रतिशत पर लगी। वहीं बीकॉम में 98 प्रतिशत पर लगी। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में कॉमर्स में ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट 101.04 प्रतिशत पर लगी।
राजकीय पीजी कॉलेज जींद
संकाय सामान्य वर्ग बीसी ए बीसीबी एससीएसटी ईएसएम, पीएच
बीए प्रथम 80 प्रतिशत 75.6 प्रतिशत 70 प्रतिशत 75 प्रतिशत 52.2 प्रतिशत
इंग्लिश आनर्स 80.8 प्रतिशत 76.4 प्रतिशत 66.2 प्रतिशत 73.25 प्रतिशत 52.2 प्रतिशत
भूगोल आनर्स 78 प्रतिशत 73.2 प्रतिशत 69.6 प्रतिशत 71.8 प्रतिशत -
बीसीए 70.4 प्रतिशत 60 प्रतिशत 50.33 प्रतिशत - 59.8 प्रतिशत
नॉन मेडिकल 82 प्रतिशत 73 प्रतिशत 55.6 प्रतिशत 56.2 प्रतिशत -
कंप्यूटर साइंस 78.2 प्रतिशत 74.8 प्रतिशत 66.6 प्रतिशत 50.8 प्रतिशत -
मेडिकल 82.4 प्रतिशत 74.6 प्रतिशत 75.6 प्रतिशत 70.4 प्रतिशत 76.8 प्रतिशत
बीएससी बायोटेक 81 प्रतिशत 77.6 प्रतिशत 80 प्रतिशत 65.8 प्रतिशत 71.6 प्रतिशत
बीकॉम 73.2 प्रतिशत 59.2 प्रतिशत 45.4 प्रतिशत 50.8 प्रतिशत -
राजकीय महिला कॉलेज जींद में बीए में ऑल इंडिया अधिकतम मेरिट लिस्ट 92 प्रतिशत पर पहुंची। वहीं न्यूनतम 87.6 प्रतिशत रही। हरियाणा सामान्य वर्ग में भी मेरिट लिस्ट काफी हाई रही। इसमें अधिकतम 87.6 तथा न्यूनतम मेरिट लिस्ट 85.8 प्रतिशत पर रही। एससीएसटी में अधिकतम 85 और न्यूनतम 76.6 प्रतिशत पर मेरिट लगी। बीसीए में अधिकतम 80.8 प्रतिशत और 78.8 प्रतिशत न्यूनतम रही। कॉमर्स में आल इंडिया अधिकतम मेरिट लिस्ट 101.4 प्रतिशत पर लगी। इसमें 91.4 प्रतिशत अंक 12वीं कक्षा के तथा 10 प्रतिशत अंक वेटेज के मिले हैं। सामान्य वर्ग में अधिकतम 87.8 प्रतिशत और न्यूनतम 81.6 प्रतिशत पर लगी।
विज्ञापन
जाट कॉलेज जींद में बीए प्रथम में आल इंडिया अधिकतम 87 प्रतिशत और न्यूनतम 74.4 प्रतिशत पर मेरिट लगी। वहीं हरियाणा सामान्य वर्ग में अधिकतम 74.2 प्रतिशत तथा न्यूनतम 68.4 प्रतिशत पर मेरिट लगी। शेड्यूल कास्ट में अधिकतम मेरिट 60.8 प्रतिशत तथा 53.2 प्रतिशत न्यूनतम रही। बैकवर्ड क्लास में अधिकतम 54.8 व न्यूनतम 50.6 प्रतिशत पर मेरिट लगी। वहीं बीकॉम में 74.4 प्रतिशत ऑल इंडिया, सामान्य वर्ग में 68.4 प्रतिशत, एससीएसटी में 53.2 प्रतिशत व बीसीए में 50.6 पर न्यूनतम मेरिट लिस्ट लगी।
द्वितीय और अंतिम वर्ष में दाखिले के लगी भीड़
कॉलेजों में द्वितीय और अंतिम वर्ष में भी दाखिला प्रक्रिया चल रही है। दाखिला फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। बगैर लेट फीस के जमा कराने के कुछ दिन शेष रहने के कारण दिनभर कॉलेजों में भीड़ लगी रही। द्वितीय वर्ष की छात्रा अन्नु निडाना और पूजा मिर्चपुर ने बताया कि वे सुबह से ही दाखिला फीस जमा करने आई थीं और करीब चार घंटे के इंतजार के बाद फीस जमा हुई।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से फीस जमा होगी
दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले 14 जुलाई तक होंगे। विद्यार्थी ऑनलाइन तरीके से बैंकों और नेट बैंकिंग से फीस जमा करवा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर मैन्युअल तरीके से भी फीस जमा की जाएगी। -आरके हुड्डा, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज जींद।
दोपहर तक इंतजार करते रहे विद्यार्थी
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थी पहुंचे। महाविद्यालय में एडमिशन के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट लगने के बाद दूसरी लिस्ट लगने का विद्यार्थी दोपहर तक इंतजार करते रहे। प्रिंसिपल डॉ. रामकिशन, एडमिशन कमेटी कोआर्डिनेटर डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि प्रथम सूची में बीए प्रथम वर्ष में 112, बीएससी प्रथम वर्ष में 23, बीकॉम प्रथम वर्ष में 11 विद्यार्थियों ने एडमिशन पाया। दूसरी कट ऑफ लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 14 जुलाई तक एडमिशन ले पाएंगे। निर्धारित तारीख तक के एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को केयूके के निर्देशानुसार लेट फीस जमा करवा एडमिशन लेना होगा।
दूसरी कट ऑफ लिस्ट में भी देरी, शाम को कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर लगी
जिनका विद्यार्थियों का नंबर दूसरी लिस्ट में भी नहीं आया उनको तीसरी लिस्ट का इंतजार
14 जुलाई तक कॉलेजों में होंगे दाखिले, बीए ऑल इंडिया मेरिट 91.08 प्रतिशत रही