फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   वार्ड चार में बनेगी लाइब्रेरी, सांसद ने की पांच लाख देने की घोषणा

वार्ड चार में बनेगी लाइब्रेरी, सांसद ने की पांच लाख देने की घोषणा

Sun, 18 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
वार्ड चार में बनेगी लाइब्रेरी, सांसद ने की पांच लाख देने की घोषणा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जुलाना के वार्ड चार में बड़ी धूमधाम से कबीर जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्यातिथि सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक रहे। रविवार को जुलाना के वार्ड चार में कबीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, एसएसपी शशांक आनंद और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा तायल भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रमेश कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास की कोर कसर नहीं छोड़ रही है। बिना किसी भेदभाव के तेज गति से शहरी तर्ज पर गांव और कस्बों में विकास कार्य करवाएं जा रहे है। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक अनिल नागर व अन्य अनुसूचित जाति के लोगों ने मांगपत्र सांसद रमेश कौशिक को सौंपा। इसमें अनुसूचित जाति के लिए एससी ए और बी कैटेगिरी बनाई थी। लेकिन सरकार ने केवल एससी कैटेगरी को ही बनाया। इसलिए अनुसूचित जाति के लोगों की मांग है कि एससी ए कैटेगरी को वापस बहाल किया जाए। इसके अलावा अनुसूचित लोगों के लिए एक लाइब्रेरी होनी चाहिए, वार्ड चार में कबीर मंदिर और छात्रावास बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा नए बस स्टैंड के लिए अनुसूचित जाति की साढ़े छह एकड़ जमीन एक्वायर की गई थी। इसलिए अनुसूचित जाति को उनकी जमीन के बदले जमीन दी जानी चाहिए। सांसद कौशिक ने वार्ड चार के लोगों की समस्या सुनने के लिए वार्ड चार में लाइब्रेरी बनाने के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा सरकार के सहयोग से अनुसूचित जाति के लोगों को जमीन के बदले जमीन दिलाने का आश्वासन दिलाया। एसएसपी शशांक आनंद ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उनके साथ मार्केट कमेटी के चेयरमैन विष्णु शर्मा, यशवंत करसोला, सतीश सांगवान, सुरेश दलाल आदि मौजूद रहे।

वार्ड चार में बनेगी लाइब्रेरी, सांसद ने की पांच लाख देने की घोषणा
धूमधाम से मनाई कबीर जयंती, सांसद रमेश कौशिक ने की शिरकत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed