फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   80 percent work of railway new building completed

Jind News: रेलवे नई बिल्डिंग का 80 प्रतिशत कार्य पूरा

Mon, 30 Dec 2024 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
80 percent work of railway new building completed
30जेएनडी02-रेलवे जंक्शन की नई बिल्डिंग का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
जींद। रेलवे जंक्शन के नवीनीकरण का काम 80 प्रतिशत पूरा हो पाया है। नए भवन के लिए यात्रियों को अगले साल का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि रेलवे भवन का निर्माण पूरा करने की डेडलाइन दिसंबर माह थी। हालांकि, अभी इसका निर्माण पूरा होने में लगभग छह महीने का समय लगेगा। यात्री को उम्मीद थी कि इस साल उन्हें नए रेलवे भवन की सुविधा मिल जाएगी, लेकिन उनकी उम्मीद पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इसके बाद फेज-2 में पार्क, सड़क और पार्किंग का कार्य शुरू होगा। वहीं, प्लेटफाॅर्म के नवीनीकरण, शेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। शेड लगाने के लिए ढांचा बना दिया है। अब शेड लगाने का कार्य चल पड़ा है। वहीं, प्लेटफाॅर्म को ऊंचा उठाकर उनका नवीनीकरण किया जा रहा है। जींद का रेलवे जंक्शन सुंदर और सुशोभित होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जो पहले नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अगस्त 2023 में जींद और नरवाना रेलवे जंक्शन के नवीनीकरण का काम शुरू हुआ था। नवीनीकरण के काम पर करीब 25 करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी है। 31 मार्च 2025 तक नवीनीकरण का काम पूरा हो जाएगा। नवीनीकरण के पहले चरण में जंक्शन भवन, अधिकारियों के कार्यालय और यात्रियों की सुविधा के लिए कार्य होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फ्यूचर बिल्डिंग, शेड, फुट ओवरब्रिज का निर्माण, स्टोर समेत दूसरे निर्माण दूसरे फेज में किए जाएंगे। जंक्शन का नया भवन शानदार और सुविधाओं से लैस होगा। जंक्शन पर 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज का निर्माण होगा। साथ ही प्लेटफॉर्म पर छह स्वचालित सीढियां और चार लिफ्ट लगाई जाएंगी। इससे वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और अन्य यात्रियों को सामान के साथ चढ़ने-उतरने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। फुटओवर ब्रिज स्टील गार्डर से तैयार होगा।

बॉक्स

ये होगा रेलवे जंक्शन का नया रूप

नए भवन में यात्रियों को पार्क के साथ-साथ पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी। जंक्शन के भवन की लंबाई 30 मीटर से ज्यादा होगी। भवन से बाहर निकलते ही पोर्च बनाया जाएगा, जहां तक यात्री अपनी कार भी ले जा सकेंगे। भवन से बाहर निकलते ही सामने पार्क होगा, जिसमें 50 फुट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। नया भवन बनने के बाद यात्रियों के लिए परिसर में बड़ा वेटिंग हाल बनेगा। इसके अलावा रिफ्रेशमेंट रूम और कर्मचारियों को आराम करने के लिए भी कमरों का निर्माण होगा। धूप और बारिश से बचने के लिए यात्रियों को शेड की सुविधा भी मिलेगी। जंक्शन के चारों प्लेटफाॅर्म का भी जीर्णोद्धार होना है। प्लेटफाॅर्म और शेड के निर्माण पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होने हैं। जंक्शन पर अंदर कैफेटेरिया, एक जंक्शन एक उत्पाद वाला स्टाल, प्रतीक्षालय, शौचालय, प्लेटफार्म शेल्टर का विकास, जल बूथ, मोनो रंग के डिस्पले बोर्ड, जीपीएस आधारित प्लेटफार्म घड़ी लगेगी। यात्री उद्घोषणा प्रणाली को बेहतर करने के साथ ही मुफ्त वाई-फाई की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी।


वर्जन

रेलवे जंक्शन की नई बिल्डिंग का कार्य 80 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है। अब लिपा-पोती और फर्श का कार्य होना बाकी है जो कि दो-तीन महीनों में पूरा हो जाएगा।

--संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed