{"_id":"5c9a6cb5bdec2214586c3a30","slug":"71553624245-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय स्कूल में एडमिशन के लिए स्कूल टीम के साथ पंचायत दे रही है घर-घर दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय स्कूल में एडमिशन के लिए स्कूल टीम के साथ पंचायत दे रही है घर-घर दस्तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्कूल में दाखिला दोगुना करने को घर-घर दस्तक
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास वीरवार को करसिंधु गांव के सरकारी स्कूल से प्रवेशोत्सव अभियान की शुरूआत करेंगे। इससे पहले विद्यार्थियों का पंजीकरण करने के लिए ग्राम पंचायत और स्कूल प्रशासन मिलकर घर-घर दस्तक दे रहा है। अभियान के तहत स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या को एक हजार तक पहुंचाना है। फिलहाल स्कूल में 500 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
मास्टर रामप्रसाद ने कहा कि ग्राम पंचायत के साथ नामांकन टीम का गठन किया गया है। सरपंच नरेश, जयपाल पंच, सत्यवान, कविता पंच, कैलाशो पंच, रमेश को टीम में शामिल किया गया है। यहां पर इस बार विद्यार्थियों की संख्या एक हजार करने की कोशिश है। बीते शिक्षा सत्र में स्कूल में 500 विद्यार्थियों की संख्या थी। इस बार इसको दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चला जा रहा है। छात्राओं को परीक्षा के दौरान सेंटर को लेकर परेशानी न हो इसके लिए गांव के स्कूल में सेंटर बना हुआ है। स्कूल में सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ आस-पास के गांवों से स्कूल आने वाली छात्राओं के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू हो चुकी है।