{"_id":"5c9a6cb2bdec221462308e42","slug":"71553624242-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किलाजफरगढ़ गांव में हुआ कुश्ती दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किलाजफरगढ़ गांव में हुआ कुश्ती दंगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोलू ने जीती कुश्ती, इनाम में मिले 51 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। गांव किलाजफरगढ़ में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से एक दर्जन पहलवानों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेवी रामफल हुड्डा और विशिष्टि अतिथि कांग्रेस के युवा जिला उपाध्यक्ष रोहित दलाल थे।
मेहर सिंह अखाड़ा के पहलवान डोलू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते कुश्ती जीत ली। उन्हें इनाम के रूप में 51 हजार रुपये दिए गए। उपविजेता रहे मस्तु खुडन को 31 हजार रुपये मिले। इसके अलावा रवि गांधरा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा जिन्हें 21 हजार रुपये इनाम के रूप में दिए गए। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। शिक्षा के साथ बच्चों को खेलों में भी भाग लेना चाहिए। रोहित दलाल ने कहा कि खिलाड़ी देश का मान बढ़ाते हैं। देश के हर नागरिक का परम कर्त्तव्य बनता है कि वह खिलाड़ियों का पूरा मान सम्मान करे। देश के बाहर खिलाड़ी देश के झंडे को ऊंचा उठाने का काम करते हैं। इस अवसर पर पार्षद सतीश पहलवान, सरपंच कुलदीप सिंह, राजबीर प्रधान, मनीष सहरावत, सुनील पहलवान, संदीप मौजूद रहे।